ODI WC: विश्व कप में भारत की छठी जीत से गदगद हुए सुनील गावस्कर, कहा- शमी ठीक वही कर रहे जो कपिलदेव करते थे
वनडे विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के बाद सुनील गावस्कर ने उनकी तुलना महान कपिल देव से कर दी। गावस्कर ने कहा कि शमी वही कर रहे हैं, जो कपिल देव किया करते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हार्दिक के चोटिल होने के बाद शमी को टीम इंडिया में शामिल किया गया और सिर्फ दो मैच में ही उन्होंने कमाल किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी को इस विश्व कप में पहला मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं, दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का बचाव करते हुए शमी ने चार विकेट लिए।
View this post on Instagram
शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक इंटरव्यू में उनकी तुलना महान ऑलराउंडर कपिल देव से की। गावस्कर ने शमी की फिटनेस की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा "उसने बहुत मेहनत की है। जब वह घर वापस जाता है, तो जाहिर तौर पर उसने कई पिचें बनाई हुई हैं, और वह वहां सिर्फ गेंदबाजी करता है। यही महत्वपूर्ण है। वह अपनी व्यक्तिगत क्रिकेट फिटनेस पर ध्यान दे रहा है। यही उसकी खासियत है। मुझे नहीं पता कि वह जिम जाने वाला खिलाड़ी है या नहीं। आप पूरे दिन जिम कर सकते हैं। लेकिन दिन के अंत में जो मायने रखता है वो यही है कि आप कितनी गेंदबाजी कर रहे हैं। मोहम्मद शमी बिल्कुल वही कर रहे हैं जो कपिल देव किया करते थे। वह बस नेट्स पर लगातार गेंदबाजी करते रहते हैं।
शमी की तारीफ में गावस्कर ने आगे कहा "वह आपके सभी बायो-मैकेनिक विशेषज्ञों की बात नहीं सुन रहे हैं जो कहते हैं 'अरे नहीं, नेट्स में केवल 15-20 गेंदें ही फेंकना चाहिए।' वह जानते हैं कि एक तेज गेंदबाज के रूप में, उन्हें वास्तव में अपने पैरों में बहुत अधिक माइलेज की जरूरत है। जब वह गेंदबाजी करने के लिए दौड़ते हैं तो यह दिखता है। उनकी लय बहुत अच्छी है। जब वह हाथ में गेंद लेकर भाग रहे होते हैं और ड्रोन कैमरा उनके सामने होता है, तो ऐसा लगता है कि चीता या तेंदुआ शिकार के लिए जा रहा है। यह एक शानदार दृश्य है।''
इंग्लैंड के खिलाफ शमी ने बनाया खास रिकॉर्ड
लखनऊ में भारत और इंग्लैंड के बीच कम स्कोर वाले मुकाबले में तेज गेंदबाज शमी ने जॉनी बेयरस्टो (14), बेन स्टोक्स (0) और मोईन अली (15) के महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। आदिल राशिद को आउट कर शमी ने 50 ओवर के विश्व कप में छठी बार चार विकेट लेने का कारनामा किया। भारत के शमी (6) और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (6) ने वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चार विकेट लिए हैं।