{"_id":"63a8411ce758cb753e3bbde2","slug":"sunil-gavaskar-mother-meenal-gavaskar-passed-away-on-day-4-of-india-vs-bangladesh-2nd-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sunil Gavaskar: भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहा था यह पूर्व दिग्गज, घर से आई बुरी खबर, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sunil Gavaskar: भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहा था यह पूर्व दिग्गज, घर से आई बुरी खबर, जानें
Sun, 25 Dec 2022 05:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:56 PM IST
सार
सुनील गावस्कर की मां मीनल गावस्कर 95 वर्ष की थीं। मुंबई में ही उनका निधन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गावस्कर की मां का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण रविवार सुबह हुआ।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के लिए एक बुरी खबर सामने आई। उनकी मां का निधन हो गया। गावस्कर की मां की तबीयत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी। इसी वजह से वह आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान नॉकआउट में कमेंट्री के लिए मौजूद भी नहीं थे। तब गावस्कर अपनी मां की देखरेख के लिए घर वापस चले गए थे।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर की मां मीनल गावस्कर 95 वर्ष की थीं। मुंबई में ही उनका निधन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गावस्कर की मां का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण रविवार सुबह हुआ। हालांकि, गावस्कर ने भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन की अपनी कमेंट्री जारी रखते हुए काम के प्रति अपना दायित्व निभाया। उन्होंने लोगों को बिल्कुल भी दुख जाहिर होने नहीं दिया। भारत ने दिन के पहले सेशन में मैच जीत लिया था।
Sunil Gavaskar's 95 yr old mother Minal passed away this morning in Bombay. Rest In Heaven Aai.
— Makarand Waingankar (@wmakarand) December 25, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
मीनल पिछले एक साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। इस साल की शुरुआत में आईपीएल के दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गावस्कर जो आईपीएल के लिए कमेंट्री कर रहे थे, उन्हें अपनी बीमार मां को देखने के लिए बायो-बबल से बाहर निकलना पड़ा था। 73 साल के गावस्कर भारत के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका करियर 1971 से 1987 तक चला। इस दौरान उन्होंने 125 टेस्ट में 10,125 रन बनाए, जिसमें 34 शतक शामिल हैं। उन्होंने भारत के लिए 108 वनडे भी खेले हैं, जिसमें 3,092 रन बनाए।
गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 47 टेस्ट मैचों और 37 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी भी की है। अपने क्रिकेटिंग करियर के बाद, वह कमेंटेटर बन गए। बांग्लादेश बनाम भारत टेस्ट मैच के चार दिनों में समाप्त होने के बाद गावस्कर के अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए जल्द ही भारत वापस आने की संभावना है।