फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar lashed out at Kolkata Knight Riders Opener Venkatesh Iyer says India batter is suffering from 2nd season syndrome | KKR vs RR IPL 2022

IPL 2022: पूर्व दिग्गज गावस्कर ने कोलकाता के इस ओपनर को लगाई लताड़, बोले- नौ मैच खेल चुके, अब तक कुछ नहीं किया

Tue, 03 May 2022 10:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 May 2022 10:38 AM IST
सार

कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट ओपनर्स के तौर पर वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, सैम बिलिंग्स, एरॉन फिंच और बाबा इंद्रजीत को आजमा चुके हैं, लेकिन फिंच को छोड़कर कोई भी अब तक कुछ खास नहीं कर पाया है।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar lashed out at Kolkata Knight Riders Opener Venkatesh Iyer says India batter is suffering from 2nd season syndrome | KKR vs RR IPL 2022
सुनील गावस्कर और वेंकटेश अय्यर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम इस सीजन भी जीत के लिए जूझती नजर आ रही है। सोमवार को उसनें पांच हार का क्रम तोड़ा और राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल की। केकेआर को अब तक कोई अच्छी ओपनिंग जोड़ी नहीं मिल सकी है और यही उनकी हार का मुख्य कारण भी रहा है। टीम अब तक 10 मैचों में पांच बार ओपनिंग जोड़ी बदल चुकी है।
विज्ञापन


कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट ओपनर्स के तौर पर वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, सैम बिलिंग्स, एरॉन फिंच और बाबा इंद्रजीत को आजमा चुके हैं, लेकिन फिंच को छोड़कर कोई भी अब तक कुछ खास नहीं कर पाया है। राजस्थान के खिलाफ तो फिंच और इंद्रजीत दोनों फेल रहे थे। इस मैच में युवा वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह अनुकूल रॉय को मैका दिया गया।
विज्ञापन

पिछले सीजन वेंकटेश अय्यर आईपीएल की खोज रहे थे। उन्होंने अपनी धामकेदार पारियों की बदौलत कोलकाता को फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन इस सीजन वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। गेंद न तो उनके बल्ले पर ठीक से आ रही है और न ही वह गेंद को ठीक से टाइम कर पा रहे हैं। यही वजह रही की केकेआर को कड़ा फैसला लेना पड़ा। अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने कोलकाता के इस फैसले को सही बताया है।

गावस्कर ने कहा कि ऑलराउंडर वेंकटेश 'सेकंड सीजन सिंड्रोम' से जूझ रहे हैं। इस सीजन नौ मैचों में उनके नाम 132 रन हैं, जबकि पिछले सीजन 10 मैचों में वेंकटेश ने 370 रन बनाए थे। इसके अलावा इस सीजन वेंकटेश गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं कर सके हैं और सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी की है और कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

गावस्कर ने कहा- कोलकाता की टीम नहीं जीत पा रही थी, इसलिए उन्हें कुछ बदलाव करने पड़े। वेंकटेश ने इस सीजन नौ-10 मैच खेले और अब तक कुछ खास नहीं किया है। न तो बल्ले से और न ही गेंद से वेंकटेश का प्रदर्शन कुछ खास रहा है। यही वजह रही कि कप्तान श्रेयस ने अनुकूल रॉय को मैदान पर उतारा। अनुकूल एक शानदार फील्डर भी हैं।

कोलकाता टीम मैनेजमेंट ने पिछले कुछ सीजन के हीरो रहे वेंकटेश और वरुण चक्रवर्ती को सोमवार को प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया था। श्रेयस ने बताया था कि वह सभी खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं, लेकिन उन्हें सही कॉम्बिनेशन तलाशने की भी जरूरत है। कोलकाता की टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान पर जीत से प्लेऑफ में पहुंचने की टीम की उम्मीदें बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed