फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar inaugurates 10000 Gavaskar boardroom at BCCI headquarters in Mumbai know details

Sunil Gavaskar Board Room: सुनील गावस्कर के सम्मान में बीसीसीआई ने किया ये काम, पूर्व कप्तान को दिया खास तोहफा

Thu, 15 May 2025 06:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 15 May 2025 06:28 PM IST
सार

गावस्कर ने 10000 गावस्कर नाम के बोर्डरूम का उद्घाटन करने के बाद कहा- 'एमसीए मेरी मां है, बीसीसीआई मेरा पिता है। मैं भारतीय क्रिकेट की बदौलत जो अवसर पा सका, उसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं।'

विज्ञापन
Sunil Gavaskar inaugurates 10000 Gavaskar boardroom at BCCI headquarters in Mumbai know details
सुनील गावस्कर - फोटो : BCCI (Screengrab)

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को सम्मानित करते हुए खास तोहफा दिया। मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में '10000 गावस्कर' नाम के बोर्डरूम का उद्घाटन किया गया। गावस्कर ने खुद इस बोर्डरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव देवजीत सैकिया मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने जताई खुशी
बीसीसीआई ने गुरुवार को भारत के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के भारतीय क्रिकेट में योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने यह उपलब्धि 1987 में हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 34 शतक लगाए और इस प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। गावस्कर ने 10000 गावस्कर नाम के बोर्डरूम का उद्घाटन करने के बाद कहा- 'एमसीए मेरी मां है, बीसीसीआई मेरा पिता है। मैं भारतीय क्रिकेट की बदौलत जो अवसर पा सका, उसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। और यह सम्मान मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इस सम्मान के लिए बीसीसीआई का बहुत आभारी हूं। और मैं बीसीसीआई के लिए अपना सबकुछ दे सकता हूं, इसलिए जब भी मुझसे कुछ भी अपेक्षित हो, चाहे मैं इस उम्र में ही क्यों न हो, तो कृपया बेझिझक कहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed