{"_id":"67543576a8029a18350a715d","slug":"sunil-gavaskar-has-lashed-out-at-fast-bowler-mohammed-siraj-for-his-fiery-send-off-to-travis-head-2024-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: मोहम्मद सिराज पर भड़के सुनील गावस्कर, ट्रेविस हेड के साथ नोकझोंक को बताया गैरजरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: मोहम्मद सिराज पर भड़के सुनील गावस्कर, ट्रेविस हेड के साथ नोकझोंक को बताया गैरजरूरी
Sat, 07 Dec 2024 05:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:16 PM IST
सार
गावस्कर ने ट्रेविस हेड को लोकल हीरो बताया और कहा कि सिराज ने उन्हें एक या दो रन पर आउट नहीं किया था जिस तरह से उन्होंने आक्रामकता दिखाई।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच नोकझोंक गैरजरूरी थी। सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद तेवर दिखाए थे जिसके बाद दोनों बल्लेबाजों के बीच नोकझोंक हुई थी। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हुए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर गावस्कर ने सिराज की आलोचना की है और कहा कि उन्हें ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी। गावस्कर ने ट्रेविस हेड को लोकल हीरो बताया और कहा कि सिराज ने उन्हें एक या दो रन पर आउट नहीं किया था जिस तरह से उन्होंने आक्रामकता दिखाई। गावस्कर ने कहा, अगर आप मुझसे पूछें तो यह करना जरूरी नहीं था। वह बल्लेबाज 140 रन बनाकर आउट हुआ है, उसने कम स्कोर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'सिराज विलेन बनकर उभरे'
गावस्कर ने कहा, मुझे इससे आश्चर्य नहीं हुआ कि दर्शकों ने सिराज की हूटिंग की। हेड लोकल हीरो हैं और जब वह शतक लगाकर आउट हुए तो सिराज को ताली बजानी चाहिए थी, इससे वह दर्शकों में हीरो बनते। लेकिन उन्होंने आक्रामक रवैया अपनाया और उनसे नोकझोंक की जिससे सिराज विलेन बनकर उभरे। अगर हेड सस्ते में आउट हुए होते, तब सिराज का रवैया इस तरह का होता तो चीजें अलग होती। जाहिर है कि शतक लगाने के बाद जब आप स्थानीय पसंदीदा खिलाड़ी को इस तरह विदाई देंगे तो आपको जवाब मिलेगा।

हेडन बोले - सिराज की भावनाएं व्यक्त हुईं
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी और कहा कि इससे सिराज की भावनाएं व्यक्त हुई। उन्होंने कहा, यह उनका भावनाएं व्यक्त करने का तरीका था। लेकिन आपको परिस्थितियों को समझना होगा। जब लोकल हीरो 140 रन की पारी खेलकर आउट हो रहा है तो आपको थोड़ा संयम दिखाने की जरूरत थी।