{"_id":"68159575333db07f4e01425b","slug":"sunil-gavaskar-has-declared-royal-challengers-bengaluru-as-the-favourites-to-win-ipl-2025-hail-performance-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: मुंबई इंडियंस नहीं, गावस्कर ने इस टीम को बताया आईपीएल खिताब का प्रबल दावेदार; प्रदर्शन को सराहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: मुंबई इंडियंस नहीं, गावस्कर ने इस टीम को बताया आईपीएल खिताब का प्रबल दावेदार; प्रदर्शन को सराहा
Sat, 03 May 2025 09:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 May 2025 09:33 AM IST
सार
आरसीबी की टीम इस सीजन अलग ही लय में नजर आ रही है और एक टीम के तौर पर खेल रही है। आरसीबी के लिए अच्छी बात यह है कि वह दो-तीन खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है। उनके पास टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल और जोश हेजलवुड के रूप में मैच विनर खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल 2025 का चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार बताया है। आरसीबी ने मौजूदा सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और घर से बाहर अपने सभी मैच जीते हैं। आरसीबी की टीम 10 मैचों में सात जीत और तीन हार के साथ 14 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन
अलग लय में नजर आ रही है आरसीबी
आरसीबी की टीम इस सीजन अलग ही लय में नजर आ रही है और एक टीम के तौर पर खेल रही है। आरसीबी के लिए अच्छी बात यह है कि वह दो-तीन खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है। उनके पास टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल और जोश हेजलवुड के रूप में मैच विनर खिलाड़ी भी मौजूद हैं। टीम के फॉर्म पर बोलते हुए गावस्कर ने कहा कि सिर्फ मुंबई इंडियंस ही ऐसी टीम है जो आरसीबी के ऑलराउंड स्ट्रेंग्थ के करीब है। उन्होंने हालांकि, आरसीबी को ही खिताब का प्रबल दावेदार बताया है।

गावस्कर ने स्पोर्ट्स टूडे से बातचीत में कहा, आरसीबी, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और शानदार फील्डिंग भी की। मुंबई इंडियंस करीब है, लेकिन उन्होंने अभी-अभी बढ़त हासिल की है। सवाल यह है कि क्या वे इसे बरकरार रख पाएंगे, क्योंकि उन्हें शीर्ष टीमों के खिलाफ तीन कठिन मैच खेलने हैं। वे इस लय को कैसे बनाए रखते हैं, यह महत्वपूर्ण होगा। लेकिन हां, आरसीबी निश्चित रूप से खिताब की प्रबल दावेदार है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: गुजरात के खिलाफ हार से सनराइजर्स की मुश्किलें बढ़ी, पर अब भी प्लेऑफ का रास्ता खुला; जानें समीकरण
ये भी पढ़ें: IPL 2025: गुजरात के खिलाफ हार से सनराइजर्स की मुश्किलें बढ़ी, पर अब भी प्लेऑफ का रास्ता खुला; जानें समीकरण
घरेलू मैदान पर अच्छा नहीं है रिकॉर्ड
आरसीबी ने अब तक अपने घरेलू मैदान पर सभी मुकाबले गंवाए है। आरसीबी के चार मैच शेष हैं जिसमे से दो ऐसी टीम के खिलाफ हैं जिन्हें वह आईपीएल 2025 में एक बार हरा चुकी है। आरसीबी के चार में से तीन मैच घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे और चिन्नास्वामी में टीम के रिकॉर्ड को देखते हुए यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है। शनिवार को आरसीबी का सामना अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा।