फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar hailed Shubman Gill for his willingness to participate in the Duleep Trophy

Duleep Trophy: गिल के दलीप ट्रॉफी में खेलने के फैसले से गावस्कर खुश, बोले- साथी खिलाड़ियों को सही संदेश जाएगा

Mon, 11 Aug 2025 09:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Aug 2025 09:34 PM IST
सार

गावस्कर ने गिल की सराहना की और कहा कि उन्होंने इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भी नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया जो अच्छा फैसला है।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar hailed Shubman Gill for his willingness to participate in the Duleep Trophy
शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल के आगामी दलीप ट्रॉफी में भाग लेने के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे उनके साथियों को राष्ट्रीय टीम में न होने पर घरेलू क्रिकेट खेलने के महत्व के बारे में सही संदेश जाएगा। गावस्कर ने गिल की सराहना की और कहा कि उन्होंने इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भी नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया जो अच्छा फैसला है।
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी। इंग्लैंड दौरा निजी तौर पर गिल के लिए अच्छा रहा था और उन्होंने सीरीज में 750 से ज्यादा रन बनाए और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। गावस्कर ने अपने एक कॉलम में लिखा, गिल का नॉर्थ जोन टीम की कप्तानी करना इस टूर्नामेंट के लिए सुखद संकेत है। उपलब्ध रहकर भारतीय कप्तान टीम के बाकी सदस्यों को सही संकेत दे रहे हैं। यह समझ में आता अगर छह सप्ताह से भी ज्यादा समय में पांच टेस्ट मैच खेलने वाले इस थकाऊ दौरे के बाद उन्होंने आराम करने का विकल्प चुना होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि गिल का खेलना सकारात्मक है, लेकिन तेज गेंदबाजों को टूर्नामेंट से आराम देने का फैसला समझदारी भरा है। गावस्कर ने कहा, तेज गेंदबाजों का न खेलना अच्छी बात है, क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग के कारण इंग्लैंड में इस समय असामान्य रूप से गर्मी पड़ रही है और पूरी सीरीज में लगातार गेंदबाजी करने के बाद उनकी ऊर्जा जरूर खर्च हो गई होगी।
विज्ञापन

पारंपरिक प्रारूप में लौटा दलीप ट्रॉफी 
इस साल दलीप ट्रॉफी अपने पारंपरिक क्षेत्रीय प्रारूप में लौटा है, जिसमें चार टीमें शामिल हैं। इनमें भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। टीमों का चयन क्षेत्रीय समितियों द्वारा किया गया है, जिसमें प्रत्येक क्षेत्र के सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। गिल के नेतृत्व में नॉर्थ जोन अपने अभियान की शुरुआत ईस्ट जोन के खिलाफ करेगा। इसमें जीत से सेमीफाइनल में उसका मुकाबला दक्षिण क्षेत्र या पश्चिम क्षेत्र से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed