फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunil gavaskar birthday special giving advice to unique youngsters

तेंदुलकर का युवाओं को संदेश- हेलमेट पहने रखना, गावस्कर के बोल- क्रिकेटर्स को घर नहीं आने देना

Tue, 10 Jul 2018 07:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar birthday special giving advice to unique youngsters
सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर

क्रिकेट के दो महानायक सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर। दोनों जो भी बोलते हैं, वह युवाओं के लिए बड़ी सीख होती है। दोनों का क्रिकेट के बारे में ज्ञान किसी से छुपा नहीं है। दोनों ही बल्लेबाज अपने जमाने के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे, जिनसे गेंदबाज थर-थर कांपे। सुनील गावस्कर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

विज्ञापन


इसमें कोई शक नहीं कि कई रिकॉर्ड्स अपने नाम करने वाले 'लिटिल मास्टर' विश्व क्रिकेट के सबसे क्लासिक बल्लेबाजों में से एक हैं। क्रिकेट की पिच के बाहर कमेंट्री में भी उनका कोई सानी नहीं है। मगर हम आपको गावस्कर की एक सलाह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
विज्ञापन


सुनील गावस्कर ने युवा क्रिकेटरों को सलाह दी थी कि क्रिकेटर्स दोस्तों को अपने घर में नहीं आने देना। यह सलाह सुनकर कोई भी क्रिकेट प्रेमी हैरान हो सकता है। मगर रुकिए जनाब, उनके इस कथन की सच्चाई तो जान लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर एक मंच पर मौजूद थे, जहां दोनों को युवाओं को क्रिकेट में आगे बढ़ने की सलाह देना थी और इसके साथ ही उन्हें ड्रेसिंग रूम के राज खोलना थे। 

सचिन तेंदुलकर की सलाह के बाद गावस्कर ने खोले कई राज

sunil gavaskar birthday special giving advice to unique youngsters
सुनील गवास्कर

शांत स्वभाव वाले युवा सचिन तेंदुलकर ने कुछ वर्ष पहले इवेंट के दौरान युवाओं को सलाह दी कि उन्हें हमेशा हेलमेट पहनकर खेलना चाहिए ताकि अपनी सुरक्षा कर सकें। इसके बाद सुनील गावस्कर ने माइक पकड़ा और बड़े ही चुटीले अंदाज में कहा, 'सचिन तेंदुलकर ने युवाओं को सीख दी है कि हमेशा हेलमेट पहनना, लेकिन मैं कहूंगा कि अपने घर में क्रिकेटर्स को नहीं आने देना।'

गावस्कर का यह बयान सुन वहां मौजूद सभी लोग हैरान थे। इस पर लिटिल मास्टर ने सफाई देते हुए कहा क्योंकि मेरे क्रिकेटर साथी ने मेरी छोटी बहन से शादी की। हालांकि, वह दोनों बेहद अच्छी जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन मस्तीभरे अंदाज में मुझे यह कहना सही लगा। गावस्कर की बहन के पति कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के एक क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ है।

सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ में से कौन था लंबा? बहस में फंस गया कमेंटेटर

sunil gavaskar birthday special giving advice to unique youngsters
सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ

सुनील गावस्कर ने गुंडप्पा विश्वनाथ के साथ का एक और मजेदार किस्सा साझा किया था। उन्होंने कहा, 'मुझमें और विश्वनाथ में इस बात की लड़ाई होती थी कि हम दोनों में से कद में लंबा कौन है। मेरे बाल थोड़े घने और बड़े थे, जिस वजह से मैं उससे बिलकुल जरा सा लंबा दिखता था। हमने मशहूर कमेंटेटर टोनी ग्रेग से पूछा कि आप बताइए कि हम दोनों में से कौन लंबा है, तो उन्हें घुटने के बल बैठकर आंकना पड़ा क्योंकि वह बेहद लंबे कद के थे।'

गावस्कर ने एक और मजेदार राज खोलते हुए कहा कि जब हम किसी के घर में खाने के लिए जाते थे तो सोफे पर बैठते थे। वहां हम गुंडप्पा विश्वनाथ की खूब मजे लेते थे। इसकी वजह यह थी कि सोफे पर बैठकर मेरे पैर जमीन पर टिकते थे, लेकिन उसके नहीं।

बस, हम सब मिलकर उसका मजाक बनाते थे। वैसे, एक बात साफ कर दूं कि मेरी और गुंडप्पा विश्वनाथ के बीच काफी अच्छी बांडिंग है, इसलिए इन बातों पर कभी हमारा झगड़ा नहीं हुआ और आज भी हमारा रिश्ता काफी मजबूत और गहरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed