फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sumit Bansal, a Delhi and District Cricket Association DDCA umpire, died in a hospital in New Delhi at the age of 46

दुखद: दिल का दौरा पड़ने से भारतीय अंपायर की मौत, आंख के पास लगी थी चोट

Sun, 10 Oct 2021 08:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Oct 2021 08:27 PM IST
सार

सुमित 2006 से अंपायरिंग कर रहे हैं। उनको ये पेशा विरासत में मिला था क्योंकि उनके पिता श्याम कुमार बंसल भी अंपायर थे।

विज्ञापन
Sumit Bansal, a Delhi and District Cricket Association DDCA umpire, died in a hospital in New Delhi at the age of 46
क्रिकेट अंपायर का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से संबंधित दिल्ली के अंपायर सुमित बंसल का रविवार एक अस्पताल में निधन हो गया। सुमित का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। दिल में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सुमित को दो अक्तूबर को तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी मैच के दौरान एक तेज़ शॉट से आंख के पास चोट लग गई थी। इसके तुरंत बाद सुमित को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उन्हें सब कुछ ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि उनके चेहरे से सूजन अब भी नहीं गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अक्तूबर को सुमित को सीने में दर्द उठा। नौ अक्तूबर को यह दर्द फिर से उठा और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां 10 अक्टूबर की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। 

विरासत में मिली अंपायरिंग
सुमित 2006 से अंपायरिंग कर रहे हैं। उनको ये पेशा विरासत में मिला था क्योंकि उनके पिता श्याम कुमार बंसल भी अंपायर थे। 1990 के दशक में उनके पिता ने सात टेस्ट मैचों के अलावा 44 वनडे मैचों में भी अंपायरिंग की थी। वहीं, सुमित ने एक फर्स्ट क्लास मैच और 19 लिस्ट-ए मैचों में अंपायरिंग की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed