{"_id":"6299aa5a4c148e76544c1e5b","slug":"stuart-broad-dismissed-devon-conway-in-eng-vs-nz-test-david-warner-said-i-feel-your-pain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ: स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी देख डरे डेविड वॉर्नर, कॉन्वे से कहा- तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ: स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी देख डरे डेविड वॉर्नर, कॉन्वे से कहा- तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं
Fri, 03 Jun 2022 11:59 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:59 AM IST
सार
स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेविड वॉर्नर को खासा परेशान किया है। एशेज टेस्ट सीरीज में वॉर्नर को अक्सर ब्रॉड की गेंदों पर आउट होते देखा गया है। ऐसे में जब ब्रॉड ने कॉन्वे को आउट किया को वॉर्नर का दर्द बाहर आ गया।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर और स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम नए जोश के साथ शानदार खेल दिखा रही है। स्टोक्स के गेंदबाजों ने कीवी टीम को पहली पारी में 132 रन पर समेट दिया। इस दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बाएं हाथ के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे का शिकार किया। उन्होंने कॉन्वे को तीसरी स्लिप पर खड़े बेयरस्टो के हाथो कैच कराया। उनका विकेट देखर डेविड वॉर्नर का दर्द बाहर आ गया। वॉर्नर ने कहा कि वो कॉन्वे का दर्द समझ सकते हैं।
ब्रॉड ने वॉर्नर को खासा परेशान किया है और टेस्ट क्रिकेट में 13 बार उन्हें आउट कर चुके हैं। एशेज सीरीज में अक्सर वॉर्नर को ब्रॉड की गेंद पर आउट होते देखा गया है। 2019 एशेज में ब्रॉड ने वॉर्नर को सबसे परेशान किया था और इस सीरीज की 10 पारियों में वॉर्नर सात बार ब्रॉड का शिकार बने थे। उन्होंने सीरीज में 9.50 के औसत से 95 रन बनाए थे।
डेवोन कॉन्वे के आउट होने पर वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर लिखा "आपका दर्द समझ सकता हूं"। इस मैच की पहली पारी में कॉन्वे कोई कमाल नहीं कर सके और सात गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं, उनकी टीम 132 रन पर सिमट गई।

गेंदबाजों ने कराई न्यूजीलैंड की वापसी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 132 रन बनाए। सबसे ज्यादा नाबाद 42 रन कॉलिन डे ग्रांडहोम ने बनाए। टिम साउदी ने 26 और ट्रेंट बोल्ट ने 14 रन बनाए। टीम के शुरुआती चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। कप्तान विलियम्सन ने दो रन, टॉम लाथम ने एक रन और डेवोन कॉन्वे ने तीन रन का स्कोर बनाया।
इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। एलेक्स लीस ने 25 और जैक क्राउली ने 43 रन की पारी खेली। इसके बाद अलावा जो रूट (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। फिलहाल बेन फोकस छह रन और स्टुअर्ट ब्रॉड चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 16 रन पीछे है और टीम के तीन विकेट बचे हुए हैं। छोटे स्कोर पर आउट होने के बाद गेंदबाजों ने 116 रन पर इंग्लैंड के सात विकेट गिराकर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई है।