{"_id":"12706952-1e01-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"struggle-for-edge-in-duleep-trophy-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी फाइनलः बढ़त के लिए संघर्ष जारी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलीप ट्रॉफी फाइनलः बढ़त के लिए संघर्ष जारी
चेन्नई/एजेंसी
Updated Wed, 24 Oct 2012 11:04 PM IST
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार के चैंपियन का फैसला पहली पारी की बढ़त के आधार पर होगा। वर्षा से प्रभावित फाइनल में सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच पहली पारी की बढ़त के लिए संघर्ष जारी है। ईस्ट जोन के 232 रन के जवाब में सेंट्रल जोन ने बुधवार को स्टंप्स तक दो विकेट पर 74 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
उसे अब भी पहली पारी में बढ़त के लिए 159 रन की दरकार है जबकि उसके आठ विकेट बाकी हैं। मैच में अब बृहस्पतिवार का खेल बाकी है। ओपनर तन्मय श्रीवास्तव 126 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 46 रन बनाकर और रोबिन बिष्ट बिना खाता खोले क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
मैच में चौथे दिन भी वर्षा की मार पड़ी और पूरे दिनभर में सिर्फ 34 ओवर का खेल ही संभव हो पाया। ईस्ट जोन ने बुधवार को एक विकेट पर 12 रन से आगे खेलना शुरू किया। विनीत सक्सेना 75 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर इरेश सक्सेना का शिकार बने। इरेश ने खेल समाप्ति से पहले कप्तान मोहम्मद कैफ (2) को आउट कर सेंट्रल जोन को दूसरा झटका दिया। इरेश ने आठ ओवर में 23 रन देकर दोनों विकेट लिए हैं।
विज्ञापन