{"_id":"439365f4-6ae9-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"still-unfit-zaheer-khan-to-miss-irani-cup-tie","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल जहीर ईरानी कप से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल जहीर ईरानी कप से बाहर
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 31 Jan 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेष भारत के खिलाफ छह फरवरी से होने वाली पांच दिवसीय ईरानी कप के लिए घोषित मुंबई की टीम में जहीर खान को नहीं चुना गया है। जहीर इस महीने की शुरुआत से ही पसली की चोट से जूझ रहे हैं। 40वीं बार रणजी चैंपियन बनी मुंबई और शेष भारत के बीच यहां के वानखेड़े स्टेडियम में छह जनवरी से ईरानी कप खेला जाएगा।
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नितिन दलाल ने चयन समिति की बैठक के बाद कहा, ‘जहीर अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। उन्हें फिट होने में अभी भी लगभग तीन हफ्ते का समय लग सकता है।’ जहीर को गुजरात के खिलाफ हुए आखिरी लीग मैच में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने पर संशय
इस चोट के कारण उनका अब 22 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैचों में खेलने पर खतरा मंडराने लगा है। इस बीच मुंबई ने सौराष्ट्र के खिलाफ खिताब जीतने वाली अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को निखिल पाटिल जूनियर और सुशांत मराठे की जगह टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
मुंबई टीम: अजित आगरकर (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वसीम जाफर, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, धवल कुलकर्णी, कौस्तुभ पवार, अभिषेक नायर, हिकेन शाह, अदित्या तारे, अंकित चव्हाण, जावेद खान, शरदूल ठाकुर और विशाल दाभोलकर।