{"_id":"0fa3350e-22bd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"steven-finn-suffers-injury-to-undergo-scan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन हुए चोटिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन हुए चोटिल
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 31 Oct 2012 12:05 AM IST
विज्ञापन
भारत दौरे पर आई इंग्लैंड को उस समय करारा झटका लगा जब तेज गेंदबाज स्टीवन फिन को पहले अभ्यास मैच में चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। मैच के पहले दिन पहले सत्र में फील्डिंग करते हुए फिन को दाहिनी जांघ में चोट लग गई और इस कारण उन्हें मैदान से बाहर हो गए। उन्होंने सिर्फ चार ओवर फेंके।
विज्ञापन
टीम के मीडियम तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन ने कहा, ‘मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि फिन की चोट कितनी गंभीर है।’ लेकिन ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि फिन को स्कैनिंग के लिए भेजा जाएगा और उसके बाद ही उनकी चोट के बारे में सही स्थिति पता चलेगी।
विज्ञापन
करीब एक महीने बाद मैं लंबे स्पैल की गेंदबाजी करके बेहद खुश हूं। मेरे लिए यह कोई मसला नहीं है कि इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझे एसजी ब्रांड की गेंद से गेंदबाजी करनी होगी। यह गेंद बाद में रिवर्स स्विंग करती है। स्पिनरों को इस गेंद से गेंदबाजी करने में मजा आएगा। टिम ब्रेसनन
विज्ञापन