{"_id":"43170356-33c1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"steven-finn-ruled-out-of-second-test-with-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनफिट फिन भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनफिट फिन भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी बाहर
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Wed, 21 Nov 2012 03:23 PM IST
विज्ञापन
भारत के खिलाफ 23 नवंबर से मुंबई में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट के लिए मेहमान इंग्लैंड की टीम में स्टीव फिन को शामिल नहीं किया गया है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पूर्व इंग्लैंड के इंडिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान फिन को जांघ में खिंचाव आ गया था। इसके बाद वह पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। फिन को दूसरे टेस्ट में शामिल नहीं किए जाने की पुष्टि करते हुए टीम निदेशक एंडी फ्लावर ने बताया कि फिन को संभवत एक और स्कैन से गुजरना होगा।
एंडी फ्लावर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि फिन भारत के खिलाफ कोलकाता और नागपुर में खेले जाने वाले आखिरी दो टेस्टों के लिए टीम का हिस्सा बन पाएंगे। हालांकि यह तभी संभव होगा जब फिन के पैर में कोई बड़ी समस्या न हो। इंग्लैंड टीम के निदेशक ने कहा कि फिन टीम में वापसी को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।