फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith's tips help Riyan Parag to perform in ranji Trophy from Assam

स्मिथ के टिप्स से पराग को रणजी में मिली मदद, 492 रन बनाने के साथ ही 12 विकेट भी झटके

Fri, 10 Apr 2020 07:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 10 Apr 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
Steve Smith's tips help Riyan Parag to perform in ranji Trophy from Assam
रियान - फोटो : file

असम के युवा ऑलराउंडर रियान पराग को आईपीएल के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ द्वारा दी गई टिप्स का फायदा रणजी ट्रॉफी में मिला। पृथ्वी शॉ की विश्व कप विजेता अंडर-19 टीम के अहम सदस्य रहे 18 वर्षीय पराग ने पिछले साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। उनके लिए सबसे अच्छी चीज स्मिथ की लाल गेंद क्रिकेट के लिए दिए गए बल्लेबाजी टिप्स रहे। 

विज्ञापन


पराग ने कहा, ‘निश्चित रूप से मैंने स्टीव और जोस बटलर से काफी बातें की थीं। उन्होंने आईपीएल के दौरान मेरी काफी मदद की थी। जब आप स्मिथ जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करते हो और 30,000 से ज्यादा लोग आपको देखते हैं तो यह काफी कठिन हो जाता है। वह मुझे सलाह देते कि संयमित रहो और दबाव के बारे में ज्यादा मत सोचो।’
विज्ञापन


पराग ने उनकी इस सलाह की बदौलत रणजी सत्र में असम के लिए एक शतक और तीन अर्द्धशतकों की मदद से 492 रन बनाए। साथ ही अपनी आफ ब्रेक गेंदबाजी से 12 विकेट भी झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीव का गेंद छोड़ने का तरीका है पसंद:  
पराग ने कहा,‘मुझे स्टीव का गेंद को छोड़ने का तरीका पसंद है। आप जब गेंद को देखते हो तो आपको सोचना होता कि वह ऐसे गेंद क्यों फेंकते हैं। इसकी वजह क्या है। गेंद को छोड़ना मुश्किल कला है जिसके वह महारती हैं। सौभाग्य से मैंने रणजी सत्र में इसका कुछ इस्तेमाल किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed