फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith entered the elite 10,000-run club in Test cricket becoming fourth Australian to achieve the feat

AUS vs SL: टेस्ट में 10000 रन पूरे करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ, विशेष सूची में शामिल

Wed, 29 Jan 2025 12:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jan 2025 12:58 PM IST
सार

स्मिथ टेस्ट में 10000 रन पूरे करने के मामले में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। स्मिथ टेस्ट इतिहास में 10000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
Steve Smith entered the elite 10,000-run club in Test cricket becoming fourth Australian to achieve the feat
स्टीव स्मिथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज और स्टैंड इन कप्तान स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ गाल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर लिए हैं। वह टेस्ट में 10000 रन पूरे करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ दूसरे ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे तेजी से यह उपलब्धि हासिल की है। स्मिथ के ऐसा करते ही मैदान पर दर्शकों और श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। 
विज्ञापन

यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज
35 वर्षीय स्मिथ टेस्ट में 10000 रन पूरे करने के मामले में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। स्मिथ टेस्ट इतिहास में 10000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ और पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। स्मिथ ने यह मुकाम 115 टेस्ट और 205 पारियों में हासिल किया है। ब्रायन लारा, सचिन और कुमार संगकारा ने 195 पारियों में टेस्ट में 10000 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 
स्मिथ के टेस्ट का सफर 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। उनका डेब्यू यादगार नहीं रहा था और उन्होंने दोनों पारियां मिलाकर 13 रन बनाए थे। हालांकि, समय बितने के साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के सफल बल्लेबाजों में शामिल हुए और मध्य क्रम में टीम के मजबूत बल्लेबाज के तौर पर उभरे। उनके नाम टेस्ट प्रारूप में 34 शतक हैं और वह सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा शतक सिर्फ रिकी पोंटिंग ने लगाए हैं जिनके नाम टेस्ट में 41 शतक हैं। 
विज्ञापन

कमिंस की अनुपस्थिति में संभाल रहे कमान
स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को हराया था और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले उसकी कोशिश श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रभावित करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया का जून में डब्ल्यूटीसी फाइनल में सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed