फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, वॉर्नर-स्मिथ की धमाकेदार वापसी

Fri, 25 Oct 2019 12:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 25 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Steve Australian Team Announced for Sri Lanka Series Smith and David Warner return in T 20 side
australia cricket team

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी -20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का एलान हो गया। लंबे समय के बाद स्टीव स्मिथ और धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की वापसी इस फटाफट फॉर्मेट में हुई है। बॉल टैम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को दोषि पाए जाने के बाद उन्हें एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन अब दोनों ही स्टार बल्लेबाजो को टेस्ट,वन-डे और अब टी 20 में फिर से शामिल कर लिया गया है। एशेज में स्मिथ ने कमाल का प्रदर्शन किया था। दोनों की टी-20 में वापसी आगामी टी-20 विश्व कप को देखते हुए हुई। 2020 में ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर ही खेला जाएगा। 

Steve Australian Team Announced for Sri Lanka Series Smith and David Warner return in T 20 side
वॉर्नर-फिंच - फोटो : pti

टीम की कमान एरोन फिंच के हाथ में है। वार्नर और फिंच पारी की शुरुआत करेंगे। एशेज में वॉर्नर का प्रदर्शन खास नहीं रहा था, लेकिन वह टी 20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे और एंड्रयू टाय, केन रिचर्डसन और बिली स्टैनलेक को भी टीम में जगह मिली है।

Steve Australian Team Announced for Sri Lanka Series Smith and David Warner return in T 20 side
australia cricket team

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जएगा। दूसरा मैच ब्रिसबेन और तीरा मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम की कमान लसिथ मलिंगा के हाथों में है। अभी कुछ दिन पहले ही श्रीलंका की युवा टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में टी-20 सीरीज में पटखनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Steve Australian Team Announced for Sri Lanka Series Smith and David Warner return in T 20 side
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीमः एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमोट, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, बिली स्टानलेक, मिशेल स्टार्क, एशेज टर्नर, एंड्रयू टाय, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed