फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Stats shows team India Dominance in ODI WC 2023 as indian player hit seven centuries and took 100 wickets

ODI WC: 3160 रन, 100 विकेट और सात शतक; पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन की तरह खेली टीम इंडिया, आंकड़े हैं गवाह

Mon, 20 Nov 2023 06:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 06:35 PM IST
सार

भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन की तरह खेली और फाइनल से पहले हर मैच जीता। इस दौरान टीम इंडिया ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

विज्ञापन
Stats shows team India Dominance in ODI WC 2023 as indian player hit seven centuries and took 100 wickets
वनडे विश्व कप 2023 में भारत का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम इस हार के चलते आईसीसी ट्रॉफी का एक दशक लंबा सूखा खत्म करने से चूक गई। हालांकि, यह टीम पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन की तरह खेली और फाइनल से पहले हर मैच जीता। इस दौरान टीम इंडिया ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए। यहां हम इस विश्व कप में भारतीय टीम और भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
  • भारत ने 3160 रन बनाए, टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर 410/4 रहा, जो नीदरलैंड के खिलाफ बनाया। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम सिर्फ फाइनल में ही ऑलआउट हुई, लेकिन इस मैच में भी पूरे 50 ओवर खेलने में सफल रही। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ भारत के नौ विकेट गिरे थे।
  • विज्ञापन
  • भारत के खिलाफ 2276 रन बने। सबसे बड़ा स्कोर 327 रन रहा, जो सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने बनाया।
  • रनों के लिहाज से इस टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी जीत 302 रन की रही, जो श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में मिली। वहीं, विकेट के लिहाज से सबसे बड़ी जीत आठ विकेट की रही, जो अफगानिस्तान के खिलाफ मिली। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल 100 विकेट लिए। 11 मुकाबलों में आठ बार भारत ने विपक्षी टीम को ऑल आउट किया। दो मुकाबलों में आठ विकेट लिए। सिर्फ फाइनल में ही भारतीय गेंदबाज चार विकेट ले सके। 
  • वहीं, भारत ने पूरे टूर्नामेंट में 58 विकेट गंवाए। फाइनल को छोड़ किसी मैच में टीम इंडिया ऑल आउट नहीं हुई। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के सिर्फ दो विकेट गिरे थे।
  • इस विश्व कप में भारत की तरफ से चार बल्लेबाजों ने सात शतक लगाए। विराट कोहली ने तीन और श्रेयस अय्यर ने दो शतक लगाए। कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बल्ले से एक-एक शतक निकले।
  • इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने 11 पारियों में 765 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा 597 रन के साथ दूसरे स्थान पर रहे। श्रेयस अय्यर ने 530 और लोकेश राहुल ने 452 रन बनाए। 
  • इस विश्व कप में सबसे बेहतर औसत भी विराट कोहली का रहा। उन्होंने 95.62 के औसत से रन बनाए। लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा का औसत भी 50 से ज्यादा रहा। 
  • विराट ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा छह अर्धशतक लगाए। शुभमन गिल ने चार बार 50 का आंकड़ा पार किया। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने तीन बार ऐसा किया।
  • इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 68 चौके विराट के बल्ले से निकले। रोहित शर्मा 66 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। शुभमन गिल ने भी 41 चौके लगाए।
  • रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 31 छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर 24 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। 
  • इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। बुमराह ने 20 और जडेजा ने 16 विकेट लिए। कुलदीप को भी 15 विकेट मिले।
  • मोहम्मद शमी ने इस विश्व कप में सबसे बेहतर औसत के साथ गेंदबाजी की। उन्होंने लगभग 11 रन देकर एक विकेट लिया। बुमराह ने 19 रन देकर और जडेजा ने 25 रन देकर एक विकेट लिया।
  • इस टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन स्पेल मोहम्मद शमी ने किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9.5 ओवर में 57 रन देकर सात विकेट झटके। शमी ने श्रीलंका के खिलाफ 18 रन देकर पांच विकेट लिए और न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं, रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 रन देकर पांच विकेट लिए। 
  • इस विश्व कप में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट भी मोहम्मद शमी का रहा। उन्होंने हर 13वीं गेंद पर विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed