{"_id":"c6373488-2f50-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stand-bye-for-a-day-it-is-back-to-ranji-trophy-for-dinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के खिलाफ रणजी मैच खेलेंगे डिंडा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुजरात के खिलाफ रणजी मैच खेलेंगे डिंडा?
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 15 Nov 2012 11:47 PM IST
विज्ञापन
बंगाल के मीडियम पेसर अशोक डिंडा गुजरात के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रहा तीसरा रणजी ट्रॉफी मैच खेल सकेंगे। भारतीय टीम प्रबंधन से उन्हें इसकी अनुमति मिलने की पूरी उम्मीद है। इशांत शर्मा को वायरल होने के बाद बीसीसीआई ने डिंडा को स्टैंडबाय चुना। वह इशांत के विकल्प के तौर पर टीम से जुड़े।
विज्ञापन
चयन की सूचना मिलने के समय डिंडा चंडीगढ़ में थे। वह कोलकाता गए और वहां से अहमदाबाद रवाना हुए। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘डिंडा दोपहर पौने चार बजे की फ्लाइट से अहमदाबाद जाएंगे और शाम को कोलकाता लौट आएंगे।
विज्ञापन