फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SS Das named Indian women cricket team batting coach

नियुक्ति: इंग्लैंड दौरे से पहले महिला टीम को मिला नया कोच, बल्लेबाजी के गुर सिखाएंगे एसएस दास

Tue, 18 May 2021 01:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 01:47 AM IST
सार

  • इंग्लैंड दौरे से पहले महिला टीम को मिला नया कोच
  • एसएस दास बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच
  •  भारत के लिए 2000-02 के बीच 23 टेस्ट मैच खेले हैं दास

विज्ञापन
SS Das named Indian women cricket team batting coach
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। दास ने भारत के लिए 2000 से 2002 के बीच में 23 टेस्ट और चार वन-डे मैच खेले हैं। टेस्ट में दास के नाम 1326 रन दर्ज हैं, जिसमें दो शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वन-डे में दास ने महज 39 रन बनाए हैं। दास को यकीन है कि एनसीए के साथ कोचिंग के दौरान मिले अनुभव का उन्हें फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह अच्छा अनुभव है और मुझे इसका बेताबी से इंतजार है।' उन्होंने कहा, 'मैं चार पांच साल एनसीए का हिस्सा था और कुछ समय से बल्लेबाजी कोच रहा हूं। मैं राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे यह मौका दिया।' बता दें कि वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं। उनका मानना है कि उस अनुभव से उन्हें बल्लेबाजों की तकनीकी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले दास की नियुक्ति हुई है। बीते दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पवार को भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए विज्ञापन दिया था और जिसके लिए उसे 35 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर महिला टीम को एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम 16 जून से ब्रिस्टल में टेस्ट मुकाबले से इस दौरे की शुरुआत करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed