फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   srinivasn will have to step down

...तो श्रीनिवासन को देना पड़ेगा इस्तीफा!

Thu, 30 May 2013 05:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 30 May 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
srinivasn will have to step down

एक तरफ जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने सरकार से एन श्रीनिवास पर इस्तीफा देने का दबाव बनाने की सिफारिश की है, तो दूसरी तरफ भाजपा भी इस बहस में कूद पड़ी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि श्रीनिवासन को इस्तीफा न देने की जिद छोड़ देनी चाहिए।

विज्ञापन


इसी तरह, देश के 19 क्रिकेट संघों में से नौ श्रीनिवासन के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। जानकारों का मानना है कि अगर दो-तीन संघ पाला बदल लेते हैं तो श्रीनिवासन के पास इस्तीफा देने का नैतिक दबाव भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा, केंद्रीय खेल मंत्री जीतेंद्र सिंह के बयान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। भले ही बुधवार को श्रीनिवासन ने खेल मंत्री की बात खारिज करते हुए इस्तीफा देने से मना कर दिया था, लेकिन पूरी संभावना है कि सरकार उन पर दबाव बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, किसने क्या कहा?

''श्रीनिवासन को इस्तीफा देना ही चाहिए। उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। उनके रहते हुए निष्पक्ष जांच कैसे मुमकिन है?''
गोआ क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शेखर साल्कर

''स्पॉट फिक्सिंग मामले को ध्यान में रखते हुए हुए श्रीनिवासन के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।''
जयवंत लेले, पूर्व बीसीसीआई सचिव

''जब तक जांच चलती है, कम से कम श्रीनिवासन इतना तो कर ही सकते हैं कि वह बीसीसीआई से दूर रहें।''
संजय दीक्षित, पूर्व सचिव, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन

''श्रीनिवासन तुरंत इस्तीफा दें। बीसीसीआई को भंग कर देना चाहिए।''
लालू प्रसाद यादव
, आरजेडी प्रमुख

''बीसीसीआई अलीबाबा की टीम है। इसकी जिम्मेदारी कौन संभालेगा।''
कीर्ति आजाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर


''क्रिकेट के हित में श्रीनिवासन इस्तीफा दें। जांच पूरी होने के बाद वे लौट सकते हैं। इस स्कैंडल से क्रिकेट प्रेमियों को धक्का लगा है। उनका भरोसा लौटाना जरूरी है।''
चेतन चौहान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर


श्रीनिवासन के अध्यक्ष बने रहने से बोर्ड की ‘साख’ पर सवाल उठ रहे हैं। यहां प्रश्न नैतिकता का है और श्रीनिवासन को निजी स्तर पर फैसला करना है।--अजय शिर्के (बीसीसीआई कोषाध्यक्ष)


इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में अरुण जेटली, अनुराग ठाकुर, शरद पवार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, खेल मंत्री जीतेंद्र सिंह और राजीव शुक्ला जैसे लोग श्रीनिवासन के खिलाफ आवाज को हवा दे चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में बोर्ड के कई सदस्य भी खुलकर श्रीनिवासन से इस्तीफा मांग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed