{"_id":"b52fc6175b692c79bdaac9fce9663990","slug":"srilanka-vs-pakistan-3rd-test-first-day-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शतक के बावजूद पाकिस्तान से संघर्ष करता रहा मेजबान श्रीलंका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक शतक के बावजूद पाकिस्तान से संघर्ष करता रहा मेजबान श्रीलंका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jul 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने श्रीलंका को लगातार झटका दिए जिससे मेजबान टीम दिनभर संभल ही नहीं सकी।
विज्ञापन
पल्लेकल में खेले जा रहे मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट पर 272 रन बना लिए थे। श्रीलंका की हालत और भी बुरी होती अगर दिमुथ करुणारत्ने (130) ने अपने टेस्ट करियर की दूसरी शतकीय पारी नहीं खेली होती।
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं। पहला मैच पाकिस्तान ने जीता तो दूसरा टेस्ट मेजबान श्रीलंका ने अपने नाम किया था।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय पाकिस्तान के लिए शानदार रहा क्योंकि पहली सफलता कौशल सिल्वा (9) के रूप में जल्द ही मिल गई। लेकिन इसके बाद दिमुथ करुणारत्ने ने उपल थरंगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।
विज्ञापन
करुणारत्ने ने शानदार शतक तो लगाया लेकिन मेजबान टीम के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाज खासकर यासिर शाह की फिरकी के आगे परेशान दिखे। यासिर ने श्रीलंका के 4 विकेट झटके। जबकि अजहर अली और राहत अली को 2-2 सफलता मिली।
विज्ञापन
दिनभर लड़खड़ाती रही श्रीलंका टीम ने दिन का खेल खत्म होने से तुरंत पहले दिनेश चंडीमल (24) का विकेट भी गंवा दिया।