महिला से बातचीत करने पर रैना से होगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच फिक्सिंग को लेकर पहले बीसीसीआई और अब टीम इंडिया के खिला़ड़ी सुरेश रैना मुश्किल पड़ गए है। चार साल पहले एक संदिग्ध महिला से बातचीत करने के मामले में रैना फंस गए है।
कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरुनाथ मयप्पन एवं राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक राज कुंद्रा को दोषी करार किया था।
कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए श्रीनिवासन पर भी बीसीसीआई का चुनाव लड़ने पर पांबदी लगा दी थी। साथ ही मयप्पन और राज कुंद्रा की सजा के लिए एक कमेटी का गठन भी किया ।
इस बार मैच फिक्सिंग को लेकर टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना निशाने पर आए है। एक मामले में रैना से जल्द ही पूछताछ हो सकती है।
वर्ल्ड कप के बाद हो सकती है पूछताछ
चार साल पहले श्रीलंका दौरे में एक मैच में टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य सुरेश रैना एक महिला से बातचीत के दौरान कैमरे में कैद हुए थे। जांच के दौरान पता चला कि जिस महिला से रैना बातचीत कर रहे थे, वह सटोरियों के संपर्क में थी।
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स में छपि खबर के मुताबिक, रैना की मुश्किल बढ़ सकती है। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने मामले में एक कमेटी का भी गठन कर लिया है जो वर्ल्ड कप के बाद रैना से कभी भी पूछताछ हो सकती है।
श्रीलंका की जांच समिति में शामी सिल्वा, गामिनी विक्रमसिंघे और बोर्ड के अन्य पदाधिकारी हैं। बोर्ड के अध्यक्ष जयंत धर्मदासा ने भी जांच समिति में हिस्सा लिया था।
दरअसल, उस वक्त यह बात सामने आई थी कि वह संदिग्ध महिला रैना की एजेंट है जो रैना के माध्यम से सटोरियों के संपर्क में है। हालांकि इस मामले में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तुरंत ही रैना को क्लीन चिट दे दी थी।