फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankas batting coach Grant Flower tests positive for COVID-19 ahead of limited-overs series against India

बुरी खबर: भारत-श्रीलंका सीरीज पर कोरोना का खतरा, बल्लेबाजी कोच हुए संक्रमित 

Thu, 08 Jul 2021 09:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Jul 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankas batting coach Grant Flower tests positive for COVID-19 ahead of limited-overs series against India
sri lanka team - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका टीम के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बता दें कि अगले हफ्ते 13 जुलाई से दोनों टीमों के बीच वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। इंग्लैंड से लौटते ही बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर समेत श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था। आरटी-पीसीआर टेस्ट में ग्रांट फ्लावर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि इंग्लैंड से लौटने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों को घर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। इन खिलाड़ियों को कोलंबो के होटल में रखा गया था। संबंधित अधिकारी ने कहा था, 'भारत के खिलाफ श्रृंखला शुरू होने में समय नहीं रह गया है तो कोई भी खिलाड़ी घर नहीं जाएगा। बबल से बबल में ही जाएंगे। अगर कोई पॉजिटिव पाया गया तो टेस्ट और पृथकवास और जांच के नियमों का पालन किया जाएगा।'

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंडिस, डिकवेला और दनुष्का को बायो बबल तोड़ना पड़ा भारी 
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणातिलाका के बायो-बबल का उल्लंघन करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इस उल्लंघन का पता चलने के बाद इन तीनों को श्रृंखला के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था। कोरोना खतरे के कारण खिलाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध के बावजूद प्रशंसकों ने मैच हारने के बाद इन तीनों के सड़कों पर घूमने की वीडियो बनाई थी।


13 जुलाई से शुरू हो रही वन-डे सीरीज
भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत वन-डे सीरीज से होगी। पहला मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा। श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन टीम के कप्तान हैं जबकि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बनाया गया है। यह दौरा टी-20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर गई टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है, जिसमें हार्दिक पांड्या, स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं। युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ पर भी सभी की निगाह टिकी रहेगी। टीम में इशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर भी हैं। भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान नियुक्त किया गया। श्रृंखला के लिए पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के पास अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed