{"_id":"69de4e73fb47b0317908eb67","slug":"sri-lankan-pacer-dilshan-madushanka-replaced-injured-brydon-carse-in-sunrisers-hyderabad-squad-for-ipl-2026-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने इस श्रीलंकाई गेंदबाज को टीम में शामिल किया, चोटिल ब्रायडन कार्स की लेंगे जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने इस श्रीलंकाई गेंदबाज को टीम में शामिल किया, चोटिल ब्रायडन कार्स की लेंगे जगह
Tue, 14 Apr 2026 07:56 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:56 PM IST
सार
सनराइजर्स हैदराबाद टीम से दिलशान मदुशंका जुड़े हैं। मदुशंका चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह हैदराबाद टीम में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
ब्रायडन कार्स
- फोटो : IANS
विस्तार
श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह आईपीएल 2026 के बाकी मैचों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल किया गया है। कार्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पहले मैच से पूर्व नेट्स पर अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लगी थी। आईपीएल ने कार्स के बाहर होने और मदुशंका के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।
75 लाख रुपये से हैदराबाद से जुड़े मदुशंका
बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज मदुशंका ने श्रीलंका के लिए एक टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी20 खेलकर कुल 70 विकेट लिए हैं। आईपीएल के एक बयान के अनुसार वह 75 लाख रुपये में सनराइजर्स से जुड़ेंगे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
जल्द टीम से जुड़ेंगे कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहत की बात यह भी है कि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस 17 अप्रैल को भारत पहुंच सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस टेस्ट होने के बाद वह आईपीएल 2026 में खेलने के लिए अपनी टीम से जुड़ेंगे। बताया जा रहा है कि कमिंस का बुधवार को फिटनेस टेस्ट होगा और अगर वह इसमें पास हो गए तो सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने के लिए वापस लौटेंगे।