फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankan all-rounder Dunith Wellalage rejoins Sri Lanka squad after father's demise Asia Cup

SL vs BAN: पिता के निधन के बाद श्रीलंका टीम से जुड़े दुनिथ वेलालगे, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रहेंगे उपलब्ध

Sat, 20 Sep 2025 12:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Sep 2025 12:07 PM IST
सार

पिता के निधन की खबर सुनकर वेलालगे स्वदेश लौट गए थे, लेकिन पुत्र की जिम्मेदारियां निभाने के बाद वह देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए दोबारा टीम से जुड़ गए हैं। वेलालगे को उनके पिता के निधन की खबर श्रीलंका के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने दी थी।

विज्ञापन
Sri Lankan all-rounder Dunith Wellalage rejoins Sri Lanka squad after father's demise Asia Cup
दुनिथ वेलालगे - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के ऑलराउंडर दुनिथ वेलालगे पिता के निधन के बाद दोबारा श्रीलंका टीम से जुड़ गए हैं। श्रीलंका का शनिवार को एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में सामना बांग्लादेश से होना है और वेलालगे इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वेलालगे के पिता सुरंगा का निधन गुरुवार को 54 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। उस वक्त ये ऑलराउंडर अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी का मुकाबला खेल रहा था।
विज्ञापन

स्वदेश लौट गए थे वेलालगे 
पिता के निधन की खबर सुनकर वेलालगे स्वदेश लौट गए थे, लेकिन पुत्र की जिम्मेदारियां निभाने के बाद वह देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए दोबारा टीम से जुड़ गए हैं। वेलालगे को उनके पिता के निधन की खबर श्रीलंका के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने दी थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ जिसमें देखा गया कि जयसूर्या वेलालगे के पास आते हैं, उनके कंधे पर हाथ रखकर धीरे-धीरे उन्हें सांत्वना देते हैं और पिता के निधन की सूचना देते हैं। उस दौरान दुनिथ भावुक नजर आए। दुनिथ के पिता सुरंगा वेलालगे भी क्रिकेटर रहे थे। उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज की कप्तानी की थी। हालांकि उन्हें कभी श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट ने की पुष्टि
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एक बयान में कहा, 'श्रीलंका की टीम यूएई में चल रहे टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण अभियान की शुरुआत शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। वेलालगे इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।' बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद श्रीलंका का सामना 23 सितंबर को पाकिस्तान से और 26 सितंबर को भारत से होगा।
विज्ञापन

श्रीलंका की छह विकेट से जीत
बाएं हाथ के स्पिनर वेलालगे ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार ओवर गेंदबाजी की और 49 रन देकर इब्राहिम जादरान का विकेट लिया। यह उनके करियर का पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। अफगानिस्तान पर जीत से श्रीलंका ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा था। श्रीलंका ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मैच जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed