फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka won by 10 wickets against Zimbabwe in 1st test at harare

ZIMvSL: मैथ्यूज का दोहरा शतक, श्रीलंका ने पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा

Thu, 23 Jan 2020 09:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Jan 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka won by 10 wickets against Zimbabwe in 1st test at harare
श्रीलंका टीम - फोटो : सोशल मीडिया

एंजेलो मैथ्यूज (200*) के शानदार दोहरे शतक के दम पर श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को पहले टेस्ट में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

विज्ञापन


जिम्बाब्वे की पहली पारी 358 रन के जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 515/9 पर घोषित की। दूसरी पारी में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 170 रन पर ही सिमट गई और श्रीलंका को जीत के लिए 14 रन का लक्ष्य मिला, जिसे मेहमान टीम ने तीन ओवर में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन


श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः तीन और चार विकेट चटकाए। इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए एंजेलो मैथ्यूज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम 14 महीने के बाद टेस्ट मैच खेल थी जबकि घरेलू सरजमीं पर 2017 के बाद टीम का यह पहला टेस्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed