{"_id":"5d3dd8b88ebc3e6d0d0e5365","slug":"sri-lanka-won-2nd-odi-by-7-wickets-against-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने 44 साल बाद घर पर जीती सीरीज, बांग्लादेश का सात विकेट से सफाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने 44 साल बाद घर पर जीती सीरीज, बांग्लादेश का सात विकेट से सफाया
Mon, 29 Jul 2019 10:06 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और अविष्का फर्नांडो (82) और एंजेलो मैथ्यूज (52) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर श्रीलंका ने दूसरे वन-डे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज फर्नांडो ने 75 गेंद में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 82 रन की पारी खेली जिससे टीम ने 32 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। मैथ्यूज ने नाबाद 52 और कुशाल मेंडिस ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजूर रहमान ने दो विकेट लिए। इससे पहले विकेटकीपर मुश्फिकर रहीम की नाबाद 98 रन की पारी के बावजूद बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 238 रन ही बना सकी। रहीम ने 110 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 98 रन बनाए।
विज्ञापन
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरे बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज कप्तान तमीम इकबाल (19) और सौम्य सरकार (11) कुछ खास नहीं कर सके। इससे टीम ने नौवें ओवर तक 31 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद मिथुन (12) और महमूदुल्लाह (06) को अकिला धनंजय (39 रन पर दो विकेट) ने जल्दी जल्दी पवेलियन भेजा जिससे 68 रन तक बांग्लादेश के चार विकेट गिर गए।
रहीम ने इसके बाद मेहंदी हसन मिराज (43) के साथ सातवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करके स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका के लिए धनंजय के अलावा नुवान प्रदीप और इसरू उदाना ने दो-दो विकेट लिए।