फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka win the t20i series against bangladesh at Sylhet

BANvSL:श्रीलंका ने बागंलादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती, कुसल मेंडिस रहे मैन ऑफ द टूर्नामेंट

Mon, 19 Feb 2018 12:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
sri lanka win the t20i series against bangladesh at Sylhet
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

कुसल मेंडिस (70) के शानदार पारी की बदौलत रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने बांगलादेश को 75 रनों से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही श्रीलंका दो मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के मुकसान पर 210 रन बनाये। जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 135 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस को बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच और सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। कुसल मेंडिस ने इस सीरीज के दोनों मैचों में अर्धशतक लगाते हुए कुल 123 रन बनाये।
विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज दानुश्का गुनाथिलका (42) और कुसल मेंडिस ने 11 ओवर में 98 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा थिसारा परेरा (31), उपुल थरंगा (25) और दसुन शनाका (30) रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से अबू जयैद, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन और सौम्या सरकार ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका द्वारा दिए गए मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और 22 रन पर ही टीम ने अपने 3 अहम विकेट गवां दिए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल और कप्तान महमुदुल्लाह ने पारी को संभाला और स्कोर को 50 रनों के पार पहुंचाया। तमीम इकबाल (29) और महमुदुल्लाह (41) रनों की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से दनुश्का गुनाथिलाका और शेहान मधुशनाका ने 2 विकेट लिए, जबकि दसुन शनाका, कुसल मेंडिस, उदाना, धनंनज, अमिला अपोंसो ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed