{"_id":"5d531b7a8ebc3e6c9f0f8eb3","slug":"sri-lanka-vs-new-zealand-1st-test-match-preview-icc-world-test-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड की निगाह नंबर एक पर, श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट आज से ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड की निगाह नंबर एक पर, श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट आज से
Wed, 14 Aug 2019 06:36 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 14 Aug 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
sri lanka test team
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के ठीक एक महीने बाद बुधवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के पास टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका होगा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के 109 अंक हैं और वह सिर्फ भारत से पीछे है, जिसके 113 अंक हैं। न्यूजीलैंड हालांकि श्रीलंका को 2-0 से हराते हुए भारत को पछाड़कर दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बन सकता है। दो साल की आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के कारण नई टेस्ट रैंकिंग काफी महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
टेस्ट चैंपियनशिप 2021 में खत्म होगी जब शीर्ष दो टीमों के बीच लॉर्ड्स में फाइनल खेला जाएगा। खराब दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम गॉल में पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह से स्पिन की अनुकूल पिच तैयार करने को लेकर असमंजस में होगी क्योंकि पिछले मैच में यहां उसे इंग्लैंड ने हरा दिया था। न्यूजीलैंड की टीम भी यहां स्पिन विभाग में काफी विकल्पों के साथ आई है।
विज्ञापन
टीम में मुंबई में जन्मे बायें हाथ के स्पिनर एजाज पटेल भी हैं जिन्होंने नेगोम्बो में अभ्यास मैच में पांच विकेट चटकाए थे। वह पहले टेस्ट में लेग स्पिनर टाड एस्टल का साथ दे सकते हैं। तेज गेंदबाजी न्यूजीलैंड का मजबूत पक्ष है लेकिन वे दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं जबकि आलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम तीसरा विकल्प होंगे। ट्रेंट बोल्ट नंबर एक पसंद होंगे, जबकि टीम को दूसरे तेज गेंदबाज के लिए टिम साउथी और नील वेगनर के बीच में चयन करना होगा।
श्रीलंका को हालांकि हल्के में नहीं लिया जा सकता। उसने पिछली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को उसकी सरजमीं पर 2-0 से हराया और ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम बनी। श्रीलंका की जीत में ओशाडा फर्नांडो अहम भूमिका रही थी जिन्होंने पोर्ट एलिजाबेथ में अपने दूसरे ही टेस्ट में नाबाद 75 रन की पारी खेली थी।