{"_id":"5a2eeb444f1c1b6a678c12c9","slug":"sri-lanka-team-does-not-depart-to-mohali-from-dharamsala","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे वन-डे के लिए मोहाली नहीं पहुंची श्रीलंकाई टीम, ये है असली वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे वन-डे के लिए मोहाली नहीं पहुंची श्रीलंकाई टीम, ये है असली वजह
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
sri lanka team
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच बुधवार को मोहाली में होने वाले दूसरे वन-डे में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। श्रीलंका की टीम अब तक धर्मशाला से मोहाली के लिए रवाना नहीं हो सकी है। श्रीलंका टीम के खिलाड़ी सुबह तय शेड्यूल के अनुसार गगल एयरपोर्ट पहुंच गए। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उनका विमान मोहाली के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन
इसके चलते टीम को रात्री विश्राम के लिए धर्मशाला के होटल में दोबारा लौटना पड़ा। टीम इंडिया को पहले वन-डे में सात विकेट से मात देने वाली श्रीलंका टीम की रवानगी एयर होस्टेस की खराब तबीयत ने रोक दी।
विज्ञापन
श्रीलंका टीम का विमान सोमवार को मोहाली के लिए उड़ान नहीं भर पाया। श्रीलंका टीम के खिलाड़ी सुबह तय शेड्यूल के अनुसार गगल एयरपोर्ट पहुंच गई। जेट एयरवेज की एक एयर होस्टेस की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से विमान मोहाली के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका। इससे पहले टीम इंडिया मोहाली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
हवाई अड्डा कांगड़ा के निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम सुबह के समय हवाई अड्डे से रवाना हो गई थी, लेकिन दोपहर के समय जिस विमान से श्रीलंका की क्रिकेट टीम को उड़ान भरनी थी। उस विमान की एक एयर होस्टेस की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके चलते जेट एयरवेज का विमान उड़ान नहीं भर सका।
इसके पश्चात मेहमान टीम को रात्रि विश्राम के लिए धर्मशाला होटल पवेलियन वापस भेज दिया गया। मंगलवार को श्रीलंकाई खिलाड़ी जेट एयरवेज की इसी विमान से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। विमान सेवा नियमावली के अनुसार उड़ान के दौरान हवाई जहाज में कम से कम 2 एयर होस्टेस का होना अनिवार्य होता है।
ऐसे में श्रीलंका टीम के खिलाड़ी धर्मशाला वापस लौट आए और द होटल पवेलियन में रहे। उधर, एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि श्रीलंका टीम का विमान उड़ान नहीं भर पाया। टीम अब सोमवार को वापस जाएगी।