फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka shameful performance in Asia Cup 2023 final Mohammed Siraj overtakes Waqar Younis ind vs sl

Asia Cup: फाइनल में श्रीलंका का शर्मनाक प्रदर्शन, सिराज ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी; वकार यूनुस से निकले आगे

Sun, 17 Sep 2023 06:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Sep 2023 06:08 PM IST
सार

एशिया कप में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि किसी टीम के तेज गेंदबाजों ने विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट लिए हैं। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने छह, हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिए। इससे पहले इसी संस्करण में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ सभी 10 विकेट लिए थे।

विज्ञापन
Sri Lanka shameful performance in Asia Cup 2023 final Mohammed Siraj overtakes Waqar Younis ind vs sl
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच रविवार (17 सितंबर) को खेला गया। भारत 10 विकेट से जीतकर मैच और टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ और टीम 50 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोहम्मद सिराज ने सनसनीखेज गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में छह विकेट लिए। उन्होंने 21 रन दिए। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सिराज ने 21 रन देकर छह विकेट हासिल कर श्रीलंका के खिलाफ सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सिराज ने इस मामले में पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस को पीछे छोड़ा। वकार ने 1990 में शारजाह के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 26 रन देकर छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन

Sri Lanka shameful performance in Asia Cup 2023 final Mohammed Siraj overtakes Waqar Younis ind vs sl
एशिया कप फाइनल में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भारत के लिए वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी
गेंदबाज खिलाफ जगह साल प्रदर्शन
स्टुअर्ट बिन्नी बांग्लादेश मीरपुर 2014 6/4
अनिल कुंबले वेस्टइंडीज कोलकाता 1993 6/12
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड ओवल 2022 6/19
मोहम्मद सिराज श्रीलंका  कोलंबो 2022 6/21

Sri Lanka shameful performance in Asia Cup 2023 final Mohammed Siraj overtakes Waqar Younis ind vs sl
मोहम्मद सिराज - फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। सबसे कम ओवरों में ऑलआउट होने के मामले में श्रीलंका की टीम आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देशों में दूसरे स्थान पर आ गई। जिम्बाब्वे की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 2017 में 13.5 ओवर में सिमट गई थी। अगर किसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल की बात करें तो श्रीलंका ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 15.2 ओवर में ऑलआउट होकर उसने अपने 21 साल के पुराने रिकॉर्ड को बदला है। लंकाई टीम शारजाह कप 2002 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 16.5 ओवर में ऑलआउट हुई थी।

सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए
एशिया कप में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि किसी टीम के तेज गेंदबाजों ने विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट लिए हैं। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने छह, हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिए। इससे पहले इसी संस्करण में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ सभी 10 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

Sri Lanka shameful performance in Asia Cup 2023 final Mohammed Siraj overtakes Waqar Younis ind vs sl
सिराज का कहर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर
50 रन पर सिमट कर श्रीलंका ने वनडे में अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर बनाया। इससे पहले वह 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में 43 रन पर ऑलआउट हुआ था। जहां तक भारत के खिलाफ रिकॉर्ड की बात है तो 50 रन उसका न्यूनतम स्कोर है। 2023 में वह तिरुवनंतपुरम में 73 रन पर आउट हुआ था। 

श्रीलंका ने बांग्लादेश को पीछे छोड़ा
भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर बनाने वाली टीम अब श्रीलंका बन गई। इस मामले में उसने बांग्लादेश को पीछे छोड़ा। बांग्लादेशी टीम ने 2014 में मीरपुर के मैदान पर 58 रन बनाए थे। किसी वनडे फाइनल में 50 रन सबसे न्यूनतम स्कोर हो गया है। श्रीलंका ने इस मामले में भारत को पीछे छोड़ा। टीम इंडिया साल 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed