फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup , Sri Lanka's selectors removed

वर्ल्ड कप शुरू, श्रीलंका ने चयनकर्ताओं को हटाया

Thu, 10 Mar 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
World Cup , Sri Lanka's selectors removed
- फोटो : getty

वर्ल्ड कप के शुरुआती समय में ही गत चैंपियन श्रीलंका झटकों से जूझ रहा है। पहले लसित मलिंगा ने कप्तानी छोड़ी। अब श्रीलंका ने चयनकर्ताओं को बाहर कर दिया है।

विज्ञापन


घुटने की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा वर्ल्ड टी-20 में श्रीलंका टीम की कप्तानी से हट गए हैं। ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज अब टीम की कप्तानी करेंगे जो वनडे और टेस्ट में भी यह दायित्व संभाल रहे हैं। पिछली बार अपनी कप्तानी में श्रीलंका को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले लसिथ मलिंगा एशिया कप में टीम के कप्तान थे लेकिन चोट से फिर परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन


एशिया कप में टीम का प्रदर्शन भी खराब रहा। मलिंगा ने खुद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखकर कप्तानी से हटने की इच्छा जताई। हालांकि वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार संगकारा नई चयन समिति में शामिल

World Cup , Sri Lanka's selectors removed

उधर, क्रिकेट श्रीलंका ने भारत में क्वालीफायर्स के साथ शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले राष्ट्रीय चयन समिति को भंग कर दिया है। बोर्ड ने यह फैसला बांग्लादेश में हुए एशिया कप और उससे पहले भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज टीम के खराब प्रदर्शन के कारण लिया। जनवरी में श्रीलंका ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर वन का स्थान भी गंवा दिया था।

नई समिति के अध्यक्ष पूर्व बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा होंगे। उनके साथ हाल ही में संन्यास लेने वाले कुमार संगकारा, 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के साथी रमेश कालूवितरणा और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष ललित कालूपेरूमा होंगे।

अस्सी के दशक में टेस्ट खिलाड़ी रह चुके रंजीत मदुरासिंघे भी चयन समिति में होंगे। ये कपिला विजेगुणवर्धने की अध्यक्षता वाली समिति की जगह लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed