फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka need 499 runs to win against australia in second test

SLvAUS: दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी, श्रीलंका के सामने रखा बड़ा लक्ष्य

Sun, 03 Feb 2019 02:33 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
sri lanka need 499 runs to win against australia in second test
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

मिशेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी और उस्मान ख्वाजा के नाबाद शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां विशाल लक्ष्य रखा। श्रीलंका ने 516 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले श्रीलंका अपनी पहली पारी में 215 रन ही बना पाया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे फालोऑन नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा (नाबाद 101) और ट्रेविस हेड (नाबाद 59) के बीच चौथे विकेट के लिए 159 रन की अटूट साझेदारी की मदद से दूसरी पारी तीन विकेट पर 196 रन बनाकर घोषित की और श्रीलंका को दो दिन में विशाल लक्ष्य हासिल करने की चुनौती दी।
विज्ञापन


दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद आठ) और लाहिरू तिरिमाने (नाबाद आठ) तीसरे दिन 30 मिनट तक क्रीज पर टिके रहने में सफल रहे। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल पहले समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed