{"_id":"5b2445f84f1c1bf66e8b85cb","slug":"sri-lanka-lead-by-135-runs-against-west-indies-2nd-test-day-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"WIvSL: कप्तान चांदीमल के नाबाद शतक से श्रीलंका को मिली 135 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WIvSL: कप्तान चांदीमल के नाबाद शतक से श्रीलंका को मिली 135 रन की बढ़त
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jun 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
दिनेश चांदीमल
श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। श्रीलंका ने दूसरे दिन वेस्टइंडीज पर 135 रन की बढ़त हासिल की। कप्तान दिनेश चांदीमल (119*) की शानदार पारी की मदद से श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 253 रन बनाने में सफल रही। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 44.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवन स्मिथ 53* और शाई होप 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज गैब्रिएल ने 59 रन पर पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
चांदीमल को 14 रन पर स्लिप में जीवनदान मिला लेकिन उसके बाद उन्होंने 11वीं टेस्ट शतकीय पारी खेली। उन्हें निचले क्रम में कासुन रजिथा (04) से अच्छा सहयोग मिला। श्रीलंका टीम में दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया लेनिक अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ को शामिल नहीं किया गया है। पांच घंटे की पारी में चांदीमल ने 186 गेंदों का सामना किया जिसमें दस चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
श्रीलंका के 235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को ब्रैथवेट और स्मिथ ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन 59 रन के स्कोर पर टीम को कार्लोस ब्रैथवेट (22) के रूप में पहला झटका लगा। पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 59 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर लहीरू कुमारा ने पॉवेल को मेंडिस के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। श्रीलंका की तरफ से कुमारा और कसून रजीथा ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन