फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Government Become Strict on Cricket Team Selection

श्रीलंका सरकार का फरमान- फिट बनो, नहीं तो क्रिकेट टीम से बाहर

Wed, 28 Jun 2017 09:54 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Wed, 28 Jun 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka Government Become Strict on Cricket Team Selection
श्रीलंका - फोटो : ICC
श्रीलंका सरकार ने अपनी राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटरों को चेतावनी दी है कि वे तीन महीने में फिट हो जाएं नहीं तो टीम से बाहर होने को तैयार रहें। श्रीलंकाई सरकार की यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब जिम्बाब्वे सीरीज के खिलाफ टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अनफिट पाए गए। श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयशेखरा ने कहा, ‘किसी भी खिलाड़ी की फिटनेस संतोषजनक स्तर तक नहीं दिखी।’ 
विज्ञापन


टीम का चयन हालांकि स्वतंत्र पैनल करता है लेकिन खेल मंत्री की मंजूरी के बाद ही खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। जयशेखरा ने कहा कि टीम में चुने गए 13 खिलाड़ियों में से किसी भी सदस्य का फिटनेस स्तर अंतरराष्ट्रीय स्तर के आसपास भी नहीं है। खिलाड़ियों की कमजोर फिटनेस के कारण उनमें चोटिल होने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। टीम के सिर्फ दो खिलाड़ियों दुष्मांता चमीरा और लाहिरु मदुशंका को फिटनेस जांच में अच्छे अंक मिले हैं।
विज्ञापन


बता दें हालिया चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका को फिटनेस से संबंधित बहुत दिक्कतें हुईं थी। उपुल थरंगा के अलावा कप्तान एंजेलो मैथ्यूज भी चोट की समस्या से जूझते रहे। पुराने नामों के बाहर होने के बाद श्रीलंकाई टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed