फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Crisis Cricketer Dhammika Prasad went on hunger strike know the reason

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के लिए नौ साल तक खेलने वाले धम्मिका प्रसाद ने की भूख हड़ताल, जानें क्या है कारण

Fri, 15 Apr 2022 09:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Apr 2022 09:49 PM IST
सार

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका प्रसाद ने देश के नेताओं से ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमले के शिकार और मौजूदा आर्थिक संकट से जूझ रहे द्वीपीय देश के लोगों के लिए न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis Cricketer Dhammika Prasad went on hunger strike know the reason
धम्मिका प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका प्रसाद ने देश के नेताओं से ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमले के शिकार और मौजूदा आर्थिक संकट से जूझ रहे द्वीपीय देश के लोगों के लिए न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। प्रसाद (39 वर्ष) ने 2006 से 2015 तक देश के लिये 25 टेस्ट और 24 वनडे खेलते हुए क्रमश: 75 और 32 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन


प्रसाद 2019 ईस्टर के दिन रविवार को हुए बम धमाकों के शिकार लोगों के लिए न्याय की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सचिवालय के निकट गॉल फेस एस्प्लांडे में वह रापजक्षे के खिलाफ विरोध कर रहे गुट के साथ शामिल हो गए। प्रसाद ने कहा, ‘मैं बम धमाकों के शिकार सभी निर्दोषों के लिए न्याय चाहता हूं।’ 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के आर्थिक संकट पर धम्मिका से पहले कई खिलाड़ियों ने अपनी आवाज बुलंद की थी। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने वाले कुछ लोगों ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसे लोगों को इस्तीफा देना चाहिए।

दूसरी ओर महान श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा ने भी अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने देश के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की थी। संगकारा ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट में कहा था कि लोगों की निराशा और उनके संघर्ष को देखकर उनके लिए दिल टूट रहा है। उन्होंने श्रीलंका सरकार से देश भर में विरोध के बीच देश और उसके लोगों के हित में निर्णय लेने का आग्रह किया है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि सरकार को श्रीलंका के भविष्य की रक्षा के लिए तेजी से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed