{"_id":"60a8dc1f80a4081d7b274d41","slug":"sri-lanka-cricketers-refuse-to-sign-new-contracts-after-slc-makes-hefty-pay-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकराव: श्रीलंका क्रिकेट में मचा बवाल, 24 क्रिकेटरों ने केंद्रीय अनुबंध को ठुकराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टकराव: श्रीलंका क्रिकेट में मचा बवाल, 24 क्रिकेटरों ने केंद्रीय अनुबंध को ठुकराया
Sat, 22 May 2021 03:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 22 May 2021 03:57 PM IST
सार
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के नए अनुबंध के चलते खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
श्रीलंका टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) में जबरदस्त बवाल मच गया है। दरअसल, बोर्ड के नए अनुबंध के चलते टीम के मौजूदा सभी 24 क्रिकेटरों ने नए केंद्रीय अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इन क्रिकेटरों का कहना है कि जिस तरीके से अनुबंध श्रेणियों को बांटा गया है, उसमें पारदर्शिता की कमी है।
विज्ञापन
तीन जून तक का समय
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, नए करार पर हस्ताक्षर करने के लिए खिलाड़ियों को तीन जून तक का समय दिया गया है। एसएलसी की तरफ से लागू की गई नई प्रणाली पर क्रिकेटर्स पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं, जो कथित तौर पर 2019 के बाद से प्रदर्शन को 50 प्रतिशत, खिलाड़ी फिटनेस को 20 प्रतिशत और नेतृत्व, व्यावसायिकता और भविष्य की क्षमता और अनुकूलन क्षमता के लिए प्रत्येक को 10 प्रतिशत देता है।
विज्ञापन
बंदूक की नोक पर न कारएं ये काम
उधर, क्रिकेटरों की तरफ से जारी बयान में अटॉर्नी निशान सिडनी प्रेमथिरत्ने ने कहा, खिलाड़ी अनुचित और गैर-पारदर्शी अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत नहीं हैं और बोर्ड से हम अनुरोध करते हैं कि खिलाड़ियों को बंदूक की नोक पर यह काम कराने के लिए दबाव में न डालें।
विज्ञापन
बांग्लादेश दौरे पर श्रीलंकाई टीम
बता दें कि इस समय श्रीलंका की टीम तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है, जहां उसे 23 मई को मेजबान टीमके खिलाफ पहला वन-डे खेलना है। इसके बाद उसे लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करनी है।