फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka cricketer Danushka Gunathilaka suspended from all forms of cricket after being arrested in rape case

Danushka: दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए श्रीलंकाई क्रिकेटर पर कार्रवाई, श्रीलंकाई बोर्ड ने किया सस्पेंड

Mon, 07 Nov 2022 03:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 03:44 PM IST
सार

गुणतिलका पर दूसरी बार इस तरह के मामले पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले 2018 में भी उन पर इस तरह के आरोप लगे थे। उस समय भी श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें निलंबित कर दिया था। 
 

विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका दुष्कर्म के मामले पर लगातार फंसते जा रहे हैं। सिडनी में उनके गिरफ्तार होने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है। गुणतिलका के खिलाफ दूसरी बार इस तरह की कार्रवाई हुई है। इससे पहले 2018 में भी वह इसी तरह की घटना में फंसे थे। उस समय भी श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उस समय नार्वे की एक महिला ने गुणतिलका और उनके एक दोस्त पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। हालांकि, पूछताछ के बाद गुणतिलका को बरी कर दिया गया था और उनके दोस्त की गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप 2022 में गुणतिलका श्रीलंका की टीम में शामिल थे। उनकी टीम का आखिरी मैच पांच नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ था। गुणतिलका को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ही गिरफ्तार कर लिया गया है और श्रीलंका की टीम उनके बिना ही अपने देश लौटी है। 
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: भारत समेत इन 12 टीमों ने सीधे क्वालिफाई किया, इस फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सोमवार को बताया गया कि देश के क्रिकेट बोर्ड की एग्जक्यूटिव समिति ने गुणतिलका को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित करने का फैसला किया है। यह निलंबन आज से ही प्रभावी होगा। उन्हें किसी भी स्तर की टीम में चयन के लिए नहीं रखा जाएगा। गुणतिलका पर ऑस्ट्रेलिया में दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। 

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया कि श्रीलंका क्रिकेट कथित अपराध की तुरंत जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा, और दोषी पाए जाने पर गुणतिलका को दंडित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट इस बात पर जोर देना चाहता है कि वह किसी खिलाड़ी को लेकर इस तरह के किसी भी आचरण को स्वीकार नहीं करता है। घटना की निष्पक्ष जांच करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। 

T20 WC: सूर्यकुमार के मुरीद हुए पाक के दो पूर्व दिग्गज गेंदबाज, कहा- लगता है वह किसी दूसरे ग्रह से आए हैं...

गुनाथिलका पर यौन उत्पीड़न के चार मामलों में आरोप लगे हैं। सोमवार को सिडनी की एक अदालत में वीडियो लिंक के जरिए वह जमानत लेने के लिए पेश हुए थे। केवल अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए बोलने वाले गुणथिलका को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में एक स्क्रीन पर दिखाया गया था। सिडनी के एक डिटेंशन सेंटर में ग्रे टी-शर्ट पहने बैठे वह शांत दिखाई दिए। बल्लेबाज के वकील आनंद अमरनाथ ने कहा कि वह जमानत की मांग करेंगे।

मजिस्ट्रेट रॉबर्ट विलियम्स ने जमानत अर्जी पर सुनवाई से पहले मामले को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया।

चोट की वजह से बाहर हुए थे गुणतिलका
ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणतिलका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से अशीन बंडारा से रिप्लेस होने के बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए थे। गुणतिलका हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टीम से बाहर हुए थे। उन्होंने श्रीलंका के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें नामीबिया के खिलाफ 2022 टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भी शामिल है। इस मैच में लंकाई टीम को हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed