फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Cricket turns U Turn on decision to terminate LPL Franchise Dambula Thunders

Lanka Premier League: श्रीलंका क्रिकेट ने बदला अपना फैसला, फ्रेंचाइजी को बर्खास्त करने का निर्णय लिया वापस

Thu, 23 May 2024 06:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 23 May 2024 06:17 PM IST
सार

बांग्लादेशी मूल के ब्रिटिश नागरिक रहमान को अदालत के आदेश के बाद शहर के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। दांबुला फ्रेंचाइजी को अप्रैल में बांग्लादेशी उद्यमियों के नेतृत्व वाले इंपीरियल स्पोर्ट्स ग्रुप ने खरीदा था।

विज्ञापन
Sri Lanka Cricket turns U Turn on decision to terminate LPL Franchise Dambula Thunders
दांबुला थंडर्स - फोटो : LPL

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की टीम दांबुला थंडर्स फ्रेंचाइजी को बर्खास्त करने के निर्णय पर यू-टर्न ले लिया है। एसएलसी ने बुधवार को दांबुला थंडर्स फ्रेंचाइजी को अपनी प्रमुख टी20 लीग से बाहर कर दिया था क्योंकि इसके मालिक तमीम रहमान को मैच फिक्सिंग के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, इस फैसले के एक दिन बाद ही श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उसके टी20 लीग मैच तय कार्यक्रम के मुताबिक आगे बढ़ेंगे और इसमें सभी पांच टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी को मिलेगा नया मालिक 
एसएलसी ने घोषणा करते हुए बताया कि फ्रेंचाइजी का एक नया मालिक होगा और टूर्नामेंट एक से 21 जुलाई तक योजना के अनुसार आयोजित किया जाएगा। एसएलसी ने बताया कि लंका प्रीमियर लीग का पांचवां सत्र अपनी तय योजना और पांच टीमों के मैचों के तय कार्यक्रम के मुताबिक जारी रहेगा। इसमें कहा गया है कि एसएलसी जल्द ही दांबुला थंडर्स के नए मालिक की घोषणा करेगा। एसएलसी ने कहा, हम सभी खिलाड़ियों, प्रशंसकों और हितधारकों को आश्वस्त करते हैं कि लीग की अखंडता और क्रिकेट की भावना पूरे टूर्नामेंट के दौरान संरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमीम रहमान को किया गया था गिरफ्तार
बांग्लादेशी मूल के ब्रिटिश नागरिक रहमान को अदालत के आदेश के बाद शहर के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। दांबुला फ्रेंचाइजी को अप्रैल में बांग्लादेशी उद्यमियों के नेतृत्व वाले इंपीरियल स्पोर्ट्स ग्रुप ने खरीदा था। एलपीएल अधिकारधारक आईपीजी समूह के अध्यक्ष अनिल मोहन ने इस मामले पर कहा, हम पारदर्शिता और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस बदलाव के दौरान अपनी सभी टीमों, खिलाड़ियों और प्रशंसकों का समर्थन करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

रहमान को 31 मई तक हिरासत में भेजने का आदेश
कोलंबो की मजिस्ट्रेट अदालत ने रहमान को 31 मई तक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। रहमान की मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के प्रयास से संबंधित देश के खेल अधिनियम के दो प्रावधानों के तहत जांच की जा रही थी। हाल ही में श्रीलंका की एक अदालत ने भारतीय नागरिकों योनी पटेल और पी आकाश को अपने पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया था क्योंकि दोनों पर कोलंबो में गैर मान्यता प्राप्त लीजेंड्स क्रिकेट लीग में मैच फिक्सिंग के लिए आरोप लगाया जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed