IND Inning
127/4 (10.2 ov)
Naman Dhir 2(2)*
N. Tilak Varma 6 (4)
WI elected to bowl
{"_id":"321b9760-76b0-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"sri-lanka-cricket-suspends-team-manager-charith-senanayake","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई टीम मैनेजर चारिथ सेनानायके निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंकाई टीम मैनेजर चारिथ सेनानायके निलंबित
कोलंबो/एजेंसी
Updated Thu, 14 Feb 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने अपने टीम मैनेजर चारिथ सेनानायके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएलसी ने अपने बयान में कहा, ‘सेनानायके के खिलाफ तीन आरोपों की जांच चल रही है। उन्हें आज सुबह यह सूचना दे दी गई और उन्हें निलंबन पत्र भी भेज दिया गया है।’ हालांकि बोर्ड ने सेनानायके पर लगे आरोपों का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
एसएलसी ने हाल में बोर्ड के साथ मतभेद की बात मीडिया में पहुंचाने के लिए सेनानायके और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने की आलोचना की थी।
कप्तानी करेंगे मैथ्यूज
उधर महेला जयवर्धने के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद एंजेलो मैथ्यूज को उनकी जगह दे दी गई है। श्रीलंकाई टीम के ओपनर एंजेलो मैथ्यूज को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मैथ्यूज को टेस्ट के साथ-साथ वनडे टीम की कप्तानी भी दी गई है। दिनेश चांदीमल टीम के उपकप्तान होंगे और टी20 फार्मेट में टीम की कप्तानी संभालेंगे। लासिथ मलिंगा टी20 टीम के उपकप्तान होंगे। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने एक साल तक के लिए कप्तान और उपकप्तान नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन