Womens Asia Cup: श्रीलंका क्रिकेट का फैंस को बड़ा तोहफा, महिला एशिया कप के मैचों में कर सकेंगे फ्री में एंट्री
भारत शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी टूर्नामेंट के लिए शनिवार को टीम की घोषणा कर दी थी।भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में खेलती नजर आएगी।
विस्तार
श्रीलंका क्रिकेट ने फैंस को दिया तोहफा
टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खेलती नजर आएंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नेपाल और मलयेशिया शामिल हैं। सभी मैच रनगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने मंगलवार को ट्वीट किया, "महिला एशिया कप 2024 आ गया है और प्रवेश निःशुल्क है!"
The Women's Asia Cup 2024 is here, and entry is FREE! 🎟️
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) July 16, 2024
Join us at RDICS, Dambulla, from July 19th as Sri Lanka takes on the best in Asia. 🏏 Don't miss the action-packed matches! #WomensAsiaCup #SriLankaCricket pic.twitter.com/81DgVqm18X
बीसीसीआई ने की टीम की घोषणा
भारत शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी टूर्नामेंट के लिए शनिवार को टीम की घोषणा कर दी थी।भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में खेलती नजर आएगी। वहीं, स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर) जैसी स्टार महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, मुख्य टीम की 15 खिलाड़ियों के अलावा श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है।
भारत का कार्यक्रम
भारत को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल शामिल हैं। भारत अपना पहला मैच 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 21 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगी और उसके बाद टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में 23 जुलाई को नेपाल से भिड़ेगी।
एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन।
रिजर्व: श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह।