फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka clinched test series against south africa

श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में द. अफ्रीका को 199 रन से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

Mon, 23 Jul 2018 02:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
sri lanka clinched test series against south africa
श्रीलंका क्रिकेट टीम

रंगना हेराथ और केशव महाराज की शानदार गेंदबाजी के बदौलत श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में 199 रन से मात दी। इसी के साथ श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। दूसरी पारी में श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ ने छह जबकि  पेरेरा और धनंजय ने 2-2 विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में  थियुनियस डी ब्रुइन ने सर्वाधिक 101 रन की पारी खेली।

विज्ञापन


इससे पहले दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 490 के एवरेस्ट से लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने 139 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद चौथे दिन का खेल शुरू होने के बाद श्रीलंका गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 290 रन पर ऑल आउट कर दिया।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डीन एल्गर (37) को आउट किया। अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला (06) और फाफ डू प्लेसिस (07) भी सस्ते में आउट हो गए। हालांकि श्रीलंकाई फील्डरों ने कैच भी छोड़े।  दक्षिण अफ्रीका 2006 के बाद श्रीलंका से टेस्ट सीरीज हारी है। इससे पहले श्रीलंका ने 125 रन और जोड़कर पांच विकेट पर 275 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पहली पारी में श्रीलंका ने 338 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते द. अफ्रीका की पूरी टीम  124 रन पर ऑल आउट हो गई थी। पहली पारी में श्रीलंका की तरफ से केशव महाराज ने 9 विकेट चटकाए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed