{"_id":"71836974-2745-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sri-lanka-beats-new-zealand-by-14-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकवर्थ लुईस नियम से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डकवर्थ लुईस नियम से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया
पल्लेकेल/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 01:49 AM IST
विज्ञापन
कप्तान माहेला जयवद्धने के नाबाद 43 रनों की बदौलत बारिश बाधित मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 14 रन से हरा दिया है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में मिली इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
श्रीलंका को जीत के लिए 251 रन की लक्ष्य मिला था लेकिन श्रीलंका ने जब 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 118 रन बनाए थे कि तभी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा और फिर उसके बाद खेल संभव नहीं हो पाया। श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
माहेला ने 49 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए जबकि ओपनर तिलकरत्ने दिलशान ने 51 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली। उपुल तरंगा छह और कुमार संगकारा 11 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने कप्तान रॉस टेलर 72, बीजे वाटलिंग ने 55 और रॉब निकोल ने 46 रन की पारियां से छह विकेट पर 250 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। श्रीलंका की ओर से लसित मलिंगा ने दो और नुवान कुलशेखरा, एंजेलो मैथ्यूज, तिषारा परेरा और रंगना हेरात ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन