फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka beat south africa by 278 runs in first test match

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 278 रन से धूल चटाई, टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त की हासिल

Sat, 14 Jul 2018 05:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
sri lanka beat south africa by 278 runs in first test match
श्रीलंका टीम - फोटो : crictracker

दिलरुवान परेरा और रंगना हेराथ की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 278 रन के रिकॉर्ड अंतर से शिकस्त दी है। मैच में परेरा ने 32 रन पर छह विकेट झटके तो रंगना हेराथ 38 रन पर तीन विकेट चटकाए। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका ने मैच के तीसरे दिन शनिवार को चार विकेट पर 111 रनों से आगे खेलते हुए 190 रन बनाए और कुल 351 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन


इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में मात्र 73 रन पर सिमट गई। इस टीम का टेस्ट में दूसरी पारी में यह अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है। श्रीलंका ने पहली पारी में 287, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 126 रन बनाए थे। यह मैच दक्षिण अफ्रीका ने बेशक गंवा दिया है, लेकिन टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन पूर्व कप्तान शॉन पॉलक की बराबरी करने से पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन


डेल स्टेन और तबरेज शमसी को एक-एक विकेट मिला। स्टेन ने इसके विकेट के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने के शॉन पोलक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। स्टेन के अब 421 विकेट हो गए हैं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के लिए उसकी दूसरी पारी में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके।  वर्नोन फिलेंडर ने 38 गेंदों पर दो चौकों से सर्वाधिक नाबाद 22 रन बनाए। एडन मारकरम ने 19 और क्विंटन डी कॉक ने 10 रनों का योगदान किया। श्रीलंका श्रीलंका की ओर से परेरा और हेराथ के अलावा लक्ष्मण संदकाना ने एक विकेट निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, श्रीलंका की टीम सुबह चार विकेट पर 111 रनों से आगे खेलते हुए 190 रनों पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम के लिए दिमुथ करुणारत्ने ने 60, एंजेलो मैथ्यूज ने 35, कप्तान सुरंगा लकमल ने नाबाद 33 और दानुष्का गुणातिलके ने 17 रनों का योगदान किया। द। अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 58 रनों पर चार विकेट और केगिसो रबादा ने 44 रनों पर तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed