{"_id":"5d41d6588ebc3e6ced37455b","slug":"sri-lanka-beat-bangladesh-to-seal-3-0-odi-series-whitewash","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने तीन साल बाद किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी बांग्लादेश को हराकर 3-0 से जीती सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने तीन साल बाद किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी बांग्लादेश को हराकर 3-0 से जीती सीरीज
Wed, 31 Jul 2019 11:26 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैन ऑफ द मैच एंजेलो मैथ्यूज (87) और कुसल मेंडिस (54) की अर्द्धशतकीय पारियों के बाद दसुन शनाका (3/27) की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका ने अंतिम वनडे में बांग्लादेश को 122 रन से रौंदकर 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया।
विज्ञापन
तीन साल बाद श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय सीरीज में ‘क्लीन स्वीप’ किया। इससे पहले जून 2016 में उसने आयरलैंड का 2-0 से सफाया किया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने आठ विकेट पर 294 रन बनाए। मैथ्यूज और मेंडिस के अलावा कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 46 और कुसल परेरा ने 42 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से सौम्य सरकार और शफीउल इस्लाम ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 36 ओवर में 172 रन पर ही ढेर हो गई। सरकार (69), ताइजुल इस्माल (39*), एनामुल हक (14) और मुश्फिकुर रहीम ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमार और कसुन रंजिता ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन