{"_id":"6830415a49e6f01c7103937b","slug":"sri-lanka-allrounder-angelo-mathews-announced-test-retirement-revealed-when-he-will-play-his-last-test-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Angelo Mathews: श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट से संन्यास का किया एलान, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Angelo Mathews: श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट से संन्यास का किया एलान, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच
Fri, 23 May 2025 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 23 May 2025 03:05 PM IST
सार
मैथ्यूज ने लिखा, 'कृतज्ञ हृदय और अविस्मरणीय यादों के साथ मैं यह पोस्ट लिख रहा हूं। मेरे लिए खेल के सबसे प्रिय प्रारूप अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का समय आ गया है! श्रीलंका के लिए क्रिकेट खेलने के पिछले 17 साल मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और गौरव रहे हैं।'
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसका एलान किया। मैथ्यूज ने बताया कि जून में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा। मैथ्यूज ने टेस्ट करियर में 118 मैच खेले और 444.63 की औसत से 8167 रन बनाए। इनमें 16 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। 200 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी रही। मैथ्यूज ने इसके अलावा 33 विकेट भी लिए। 44 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। मैथ्यूज ने पहला टेस्ट 2009 में गॉल में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
मैथ्यूज ने पोस्ट में क्या लिखा?
मैथ्यूज ने लिखा, 'कृतज्ञ हृदय और अविस्मरणीय यादों के साथ मैं यह पोस्ट लिख रहा हूं। मेरे लिए खेल के सबसे प्रिय प्रारूप अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का समय आ गया है! श्रीलंका के लिए क्रिकेट खेलने के पिछले 17 साल मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और गौरव रहे हैं। जब कोई राष्ट्रीय जर्सी पहनता है तो देशभक्ति और सेवा की भावना से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। मैंने क्रिकेट को अपना सबकुछ दिया है और क्रिकेट ने मुझे बदले में सबकुछ दिया है और मुझे वह व्यक्ति बनाया है जो मैं आज हूं।'
मैथ्यूज ने लिखा, 'मैं खेल के प्रति आभारी हूं और श्रीलंका क्रिकेट के उन हजारों प्रशंसकों का आभारी हूं जो मेरे करियर के दौरान मेरे सबसे अच्छे और सबसे बुरे समय में मेरे साथ रहे। जून में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच मेरे देश के लिए लाल गेंद से मेरा आखिरी मैच होगा। मैं सिर्फ टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह रहा हूं। जैसा कि चयनकर्ताओं के साथ चर्चा हुई है, जब मेरे देश को मेरी जरूरत होगी मैं सफेद गेंद प्रारूपों के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहूंगा।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
मैथ्यूज ने लिखा, 'मेरा मानना है कि यह टेस्ट टीम एक प्रतिभाशाली टीम है जिसमें कई भविष्य के सुपरस्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं। अब ऐसा लगता है कि हमारे देश के लिए चमकने के लिए एक युवा खिलाड़ी को रास्ता देने का सबसे अच्छा समय है। मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर, अपने प्यारे माता-पिता, अपनी खूबसूरत पत्नी और अद्भुत बच्चों के साथ-साथ अपने परिवार और करीबी दोस्तों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने सामूहिक रूप से हमेशा मुझ पर विश्वास किया, मेरा साथ दिया और हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़े रहे।'
मैथ्यूज ने लिखा, 'इसके अलावा मैं श्रीलंका क्रिकेट और सभी कोचों को मेरे करियर के दौरान उनके समर्थन के लिए अपना विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मेरी प्रबंधन टीम को उनके समर्पण और वर्षों की कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद। एक अध्याय समाप्त हो गया, लेकिन खेल के लिए प्यार हमेशा बना रहेगा। बहुत प्यार और गर्व के साथ आपका सच्चा एंजेलो डेविस मैथ्यूज।'