फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs RR IPL 2020: Match prediction and preview of rajasthan royals vs sunrisers hyderabad 

IPL 2020: आपस में टकराएंगे स्मिथ व वार्नर, RR और SRH के बीच आज होगा 'करो या मरो' का मुकाबला

Thu, 22 Oct 2020 03:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 22 Oct 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
SRH vs RR IPL 2020: Match prediction and preview of rajasthan royals vs sunrisers hyderabad 
राजस्थान बनाम हैदराबाद - फोटो : Amar Ujala

आईपीएल 2020 में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 'करो या मरो' का मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इस मुश्किल समय में दोनों टीमों के अनुभवहीन युवा खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


सनराइजर्स के प्रियम गर्ग और अब्दुल समद हों या रॉयल्स के कार्तिक त्यागी और रियान पराग, दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों पर सीनियर खिलाड़ियों के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण अतिरिक्त दबाव है। सनराइजर्स आठ टीमों की अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है और टीम के नौ मैचों में सिर्फ छह अंक हैं। पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बड़ी जीत के बाद रॉयल्स की टीम उनसे एक स्थान आगे है और उसके आठ अंक हैं।
विज्ञापन


सनराइजर्स की नजरें प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने पर
सनराइजर्स की टीम को प्लेऑफ की उम्मीद जीवंत रखने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे जबकि रॉयल्स की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी और टीम उम्मीद कर रही होगी कि सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच की तरह इस मैच में भी उसके विदेशी खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही टीमों की राह आसान नहीं
आईपीएल अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में दोनों ही टीमों की राह आसान नहीं होगी और दोनों ही टीमों को पता है कि वे ढिलाई बरतने की स्थिति में नहीं हैं। रॉयल्स ने दो बड़ी हार के बाद वापसी की है और सनराइजर्स के खिलाफ जीत की दावेदार होगी जिसे अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी।

रॉयल्स को साझेदारियों की जरूरत
जोफ्रा आर्चर रॉयल्स के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं जबकि श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया की स्पिन जोड़ी ने सुपरकिंग्स के खिलाफ बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान स्टीव स्मिथ को गुरुवार को अपने गेंदबाजों से एक और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। सुपरकिंग्स के खिलाफ जोस बटलर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया जिससे स्मिथ बिना किसी दबाव के खेल सके लेकिन रॉयल्स को साझेदारियों की जरूरत होगी। 

बेन स्टोक्स अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए
ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जबकि रोबिन उथप्पा टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। ऐसे में स्मिथ पंजाब के मनन वोहरा को मौका देने पर विचार कर सकते हैं। संजू सैमसन की फॉर्म भी टीम के लिए चिंता का विषय है जिन्होंने लगातार दो अर्धशतक के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी।

वार्नर को रणनीति में बदलाव करना होगा
दूसरी तरफ यह देखना होगा कि सनराइजर्स की टीम रविवार को नाइटराइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार से उबर पाई है या नहीं। डेविड वार्नर की टीम इस हार से निश्चित तौर पर दुखी होगी लेकिन टीम को इससे जल्द से जल्द उबरना होगा और प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा।

सनराइजर्स की टीम असमंजस की स्थिति में
चोटों के कारण तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और आलराउंडर मिशेल मार्श के बाहर होने से सनराइजर्स की टीम असमंजस की स्थिति में है कि अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करे या गेंदबाजी को और कप्तान वार्नर भी इस तथ्य को स्वीकार कर चुके हैं।

टीम अपने बल्लेबाजों पर काफी निर्भर है
टीम अपने बल्लेबाजों पर काफी निर्भर है, विशेषकर शीर्ष चार बल्लेबाजों पर जिसमें जॉनी बेयरस्टॉ, वार्नर, मनीष पांडे और केन विलियमसन शामिल हैं। कप्तान वार्नर को उम्मीद होगी कि बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे कि टीम टूर्नामेंट में बनी रहे।

टीमें इस प्रकार हैं: 
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, महिपाल लोमरोर, ओशेन थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल , अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी और जोफ्रा आर्चर।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फाबियान एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टेनलेक, टी नटराजन और बासिल थंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed