फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs RR Dream11 Prediction Playing XI sunrisers hyderabad vs rajasthan royals IPL 2024 live streaming

SRH vs RR Playing-11: जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचेगी राजस्थान की टीम, हैदराबाद से है टक्कर; संभावित प्लेइंग-11

Thu, 02 May 2024 04:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 May 2024 04:51 PM IST
सार

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Playing 11 Prediction : कुछ दिन पहले तक शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इन पराजयों के बाद टीम शीर्ष चार से बाहर हो गई।

विज्ञापन
SRH vs RR Dream11 Prediction Playing XI sunrisers hyderabad vs rajasthan royals IPL 2024 live streaming
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में आज 50वां मैच खेला जाएगा। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज राजस्थान की टीम अगर जीतती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं, सनराइजर्स की टीम पिछले दो मैच से पटरी से उतर गई है। इसलिए इस मैच में बहुत कुछ दांव पर होगा। हार से उनकी आगे की राह कठिन हो जाएगी।
विज्ञापन

SRH vs RR Dream11 Prediction Playing XI sunrisers hyderabad vs rajasthan royals IPL 2024 live streaming
हेड और अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL
हैदराबाद अपने पिछले दोनों मैच गंवा चुकी
कुछ दिन पहले तक शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इन पराजयों के बाद टीम शीर्ष चार से बाहर हो गई। चार जीत और चार हार के बाद अब दस अंक लेकर 2016 की चैंपियन टीम पांचवें स्थान पर है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम के शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करते हुए नाकाम रहे हैं जिससे कोच डेनियल विटोरी को स्वीकार करना पड़ा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए अति आक्रामक खेलने की रणनीति गलत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

SRH vs RR Dream11 Prediction Playing XI sunrisers hyderabad vs rajasthan royals IPL 2024 live streaming
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL
चेज करते हुए फिसड्डी रही है हैदराबाद की टीम
सनराइजर्स ने इस सत्र में पहले बल्लेबाजी करते हुए दो बार 250 से अधिक स्कोर बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 से अधिक का स्कोर एक बार भी हासिल नहीं कर सकी है। मुख्य कोच विटोरी ने आरसीबी से मिली हार के बाद कहा था- हम लक्ष्य देने में कामयाब रहे हैं और अब लक्ष्य का पीछा करना भी सीखना होगा। सनराइजर्स बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पर काफी निर्भर है । दोनों के फ्लॉप होने पर सनराइजर्स की पारी भी चरमरा जाती है। एडेन मार्करम को अब अपने चिर परिचित फॉर्म में लौटना होगा जिनका बल्ला अभी तक खामोश रहा है।
विज्ञापन

SRH vs RR Dream11 Prediction Playing XI sunrisers hyderabad vs rajasthan royals IPL 2024 live streaming
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान की टीम
दूसरी ओर राजस्थान का अब तक का सफर बेदाग रहा है। पहले सत्र की विजेता टीम ने हर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया है और 16 अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके पास जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैं। शिमरोन हेटमायेर और रोवमन पॉवेल के अलावा रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने भी रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उनके पास युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट का अनुभव और आवेश खान तथा संदीप शर्मा का जोश है।

SRH vs RR Dream11 Prediction Playing XI sunrisers hyderabad vs rajasthan royals IPL 2024 live streaming
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। [इम्पैक्ट सब: अनमोलप्रीत सिंह/मयंक मारकंडे]

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। [इम्पैक्ट सब: रोवमन पॉवेल]

SRH vs RR Dream11 Prediction Playing XI sunrisers hyderabad vs rajasthan royals IPL 2024 live streaming
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 50वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 50वां मुकाबला?
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 50वां मुकाबला दो मई यानी गुरुवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 50वां मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच लीग का 50वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

SRH vs RR Dream11 Prediction Playing XI sunrisers hyderabad vs rajasthan royals IPL 2024 live streaming
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed