फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   srh vs rcb ipl 2023 65th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi

SRH vs RCB Playing 11: प्लेऑफ के लिए आरसीबी को चाहिए बड़ी जीत, हैदराबाद से आज मैच; जानें संभावित प्लेइंग-11

Thu, 18 May 2023 04:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 18 May 2023 04:49 PM IST
सार

SRH vs RCB Playing 11 Prediction Today Match : कप्तान फाफ डुप्लेसिस की टीम आरसीबी अगर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहती है तो उसे अपने शेष दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम की टीम हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और यह टीम अब दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने का काम कर सकती है।

विज्ञापन
srh vs rcb ipl 2023 65th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगा। वहीं, हैदराबाद की टीम हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश करेगी। आरसीबी के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसकी नजरें लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर भी होगी। पिछले मैच में उसने राजस्थान रॉयल्स को 112 रन से हराया था।
विज्ञापन


कप्तान फाफ डुप्लेसिस की टीम आरसीबी अगर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहती है तो उसे अपने शेष दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम की टीम हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और यह टीम अब दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने का काम कर सकती है।
विज्ञापन

srh vs rcb ipl 2023 65th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
पिछले दो मैचों से कोहली विफल
आरसीबी के लिए इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से कोहली एक हैं, लेकिन पिछले दो मैचों से वह विफल रहे हैं। पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ वह 18 और मुंबई के खिलाफ एक ही रन बना पाए थे। कोहली की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है और वह तेजी से रन बनाने के मामले में जूझते दिखे हैं। वहीं, डुप्लेसिस 12 मैचों में 57.36 के औसत से 631 रन बना चुके हैं। इन दोनों के अलावा टीम को ग्लेन मैक्सवेल से भी काफी उम्मीद होंगी। मैक्सवेल ने मौजूदा सत्र में पांच अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

पार्नेल और ब्रेसवेल का अच्छा प्रदर्शन
पिछले मैच में राजस्थान पर बड़ी जीत हासिल करने में तेज गेंदबाज वेन पार्नेल और माइकल ब्रेसवेल ने अहम भूमिका निभाई थी। पार्नेल ने तीन और ब्रेसवेल ने दो विकेट चटकाए थे। हैदराबाद के खिलाफ जीत के लिए टीम को अपने इन गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी। हालांकि, टीम की गेंदबाजी की अगुवाई तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज कर रहे हैं।

srh vs rcb ipl 2023 65th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम - फोटो : IPL/BCCI
अपने प्रशंसकों देना चाहेंगे जीत की खुशी
हैदराबाद इस मैच को जीतकर अपने प्रशंसकों को जीत की खुशी देना चाहेगा। टीम के लिए आक्रामक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मार्करम के खराब प्रदर्शन से टीम प्रबंधन भी चिंतित है। गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद:
अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, मार्को यानसेन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, अनुज रावत, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed